- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Boat Chrome Iris भारत में AMOLED...
न्यू बोट वॉच: Boat Chrome Iris भारत में AMOLED डिस्प्ले और 5 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, कीमत 3499 रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेक कंपनी बोट (Boat) ने अपने वियरेबल्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए घरेलू बाजार में नई स्मार्टवॉच क्रोम आइरिस (Chrome Iris) लॉन्च कर दी है। इस वॉच में अल्ट्रास्लिम मेटल बॉडी के साथ AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। बोट ने क्रोम आइरिस को फीमेल वेलनेस ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और कई यूटिलिटी फीचर्स से लैस किया है। कंपनी का दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर पांच दिन तक चलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Itel A100 4G भारत में UniSoC T7100 चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Boat Chrome Iris की कीमत, कलर ऑप्शन और उपलब्धता
बोट क्रोम आइरिस को भारत में 3,499 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह मेटल गोल्ड, रोज पिंक, वेलवेट वाइन, सिल्क स्किन और फ्रॉस्टेड स्काई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे ई- कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा बोट इंडिया वेबसाइट और देश भर के कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy F70e 5G भारत में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 12999 रुपए से शुरू
Boat Chrome Iris के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टवॉच में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 466x466 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करती है और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। हेल्थ और वेलनेस फीचर्स में लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, गाइडेड ब्रीदिंग मोड, स्टेप्स और कैलोरी के लिए डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग शामिल हैं। यह कई स्पोर्ट्स मोड को भी सपोर्ट करता है।
बोट क्रोम आइरिस वॉच क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस, कस्टमाइजेबल मेन्यू लेआउट और नेविगेशन के लिए 2.5D यूजर इंटरफेस को भी सपोर्ट करती है। एक्स्ट्रा स्मार्ट टूल्स में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, कैलकुलेटर, गेम्स, वेदर फोरकास्ट और स्टॉपवॉच, अलार्म और टाइमर जैसे फंक्शन शामिल हैं।
पावर बैकअप के लिए स्मार्टवॉच में 180mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह पावर-सेविंग मोड के साथ पांच दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टवॉच को जीरो से 100 परसेंट तक पूरी तरह चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं। यह कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग है।
Created On :   10 Feb 2026 1:01 PM IST













