- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi 17T Pro के मुख्य...
आगामी हैंडसेट: Xiaomi 17T Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, चिपसेट, बैटरी और ड्यूरेबिलिटी का हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) इन दिनों अपनी अगली T-सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के अनुसार, इस लाइनअप में कुल दो मॉडल शाओमी 17 टी (Xiaomi 17T) और शाओमी 17 टी प्रो (Xiaomi 17T Pro) शामिल हो सकते हैं। दोनों डिवाइस सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं।
इसके अलावा एक नए लीक में Xiaomi 17T Pro के चिपसेट, बैटरी, चार्जिंग स्पीड और पानी और धूल से बचाव की रेटिंग के बारे में जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी अन्य अपडेट...
Xiaomi 17T Pro संभावित मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी से अनुवादित) ने Weibo पर आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स बताए हैं। हालांकि, हैंडसेट का नाम साफ तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन यूजर कमेंट्स और हाल की लिस्टिंग के आधार पर यह माना जा रहा है कि यह Xiaomi 17T Pro है। दावा किया गया है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट होगा। इसमें X-एक्सिस लीनियर मोटर, डुअल सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही गई है।
यह भी पढ़े -Brave Ark 2-in-1 एंड्रॉयड पीसी भारत में लॉन्च, इसमें है 12.95 इंच डिस्प्ले और 14550mAh बैटरी
एक फॉलो-अप पोस्ट में उसी टिप्सटर ने दावा किया है कि हैंडसेट में 8,500mAh की बैटरी होगी जिसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसमें हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और बिल्ट-इन कूलिंग फैन शामिल होने की बात कही गई है।
IMEI डेटाबेस पर देखा गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17T Pro पिछले साल Xiaomi 17T के साथ IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 2602EPTC0R के साथ दिखाई दिया था। लिस्टिंग से पता चला था कि ये फोन फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकते हैं।
दोनों हैंडसेट बीते साल सितंबर में लॉन्च किए गए शाओमी 15 टी (Xiaomi 15T) और शाओमी 15 टी प्रो (Xiaomi 15T Pro) के सक्सेसर हो सकते हैं। बता दें कि, Xiaomi 15T Pro को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए GBP 649 (लगभग 77,000 रुपए) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Created On :   7 Feb 2026 2:11 PM IST














