- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Google Pixel Watch 4 भारत में 40...
गूगल वॉच: Google Pixel Watch 4 भारत में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

- इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं
- इसमें एक्टुआ 360 ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है
- इसमें स्नैपड्रैगन W5 जेनरेशन 2 चिपसेट दिया गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपने मेड वाय गूगल (Made by Google) में कई सारे डिवाइस को लॉन्च किया है। इनमें नई स्मार्टवॉच भी शामिल है, जिसका नाम पिक्सल वॉच 4 (Pixel Watch 4) है। इसे दो साइज में पेश किया गया है और इसका डिजाइन Pixel Watch 3 जैसा है।
इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड, लॉस ऑफ पल्स डिटेक्शन और अन्य हेल्थ फरचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Google Pixel Watch 4 की कीमत
इस स्मार्टवॉच को भारत में 39,900 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 41mm (वाई-फाई) वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा यह 45mm साइज में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 43,900 रुपए है।
कंपनी के अनुसार, 41mm वैरिएंट आइरिस, लेमनग्रास, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि 45mm Pixel Watch 4 मूनस्टोन, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Google Pixel Watch 4 के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि बेजल और पीक ब्राइटनेस में सुधार किया गया है। इसमें 3,000 तक की पीक ब्राइटनेस वाला एक्टुआ 360 ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है।
इसमें नया स्नैपड्रैगन W5 जेनरेशन 2 चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, पिक्सल वॉच 4 स्मार्ट रिप्लाई सपोर्ट के साथ-साथ जेमिनी वॉयस असिस्टेंट तक क्विक एक्सिस प्रदान करती है। यह स्मार्टवॉच मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव यूआई पर चलती है।
गूगल की यह नई स्मार्टवॉच 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड के साथ आती है। यह रियल टाइम में आंकड़े प्रदान करती है और पहनने वाले को रियल टाइम में गाइडेंस के साथ-साथ दौड़ने के लिए कस्टम प्लान बनाने की सुविधा भी देती है।
इसके अलावा, पल्स लॉस डिटेक्शन फीचर भी है। इसमें फॉल डिटेक्शन भी है। यही नहीं इसमें ECG, SpO2, HRV और ब्रीथिंग रेट का पता लगाने की सुविधा है। Pixel Watch 4 के 41mm वैरिएंट को एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। वहीं, 45mm वैरिएंट 45 घंटे तक चल सकता है। इसमें तेज चार्जिंग फीचर्स भी है।
स्मार्टवॉच के कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, वाई-फाई और LTE सपोर्ट शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उसने स्मार्टवॉच के साथ एक नया फास्ट-चार्जिंग डॉक भी दिया है। चार्जिंग पिन को किनारे की ओर कर दिया गया है, जिससे 25 प्रतिशत तेज चार्जिंग मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह 15 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
Created On :   21 Aug 2025 5:38 PM IST