- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Huawei MatePad 11.5 (2026) भारत में...
आगामी टैबलेट: Huawei MatePad 11.5 (2026) भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने दिया वापसी का संकेत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) भारत में एक बार फिर से टैबलेट बाजार में वापसी करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस बात का संकेत दिया है। सितंबर 2020 में हुआवेई मेटपैड टी8 (Huawei MatePad T8) भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का आखिरी टैबलेट था। इसके बाद करीब 5 साल से अधिक समय होने तक कंपनी ने देश में कोई टैबलेट लॉन्च नहीं किया है। लेकिन, अब कंपनी ने अपने पहले डिवाइस का सिर्फ एक सिल्हूट (शेप) दिखाया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह Huawei MatePad 11.5 (2026) होगा। आइए जानते हैं इस आगामी टैबलेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी की जानकारी हुई लीक, गैलेक्सी Z फ्लिप 7 जैसी ही क्षमता हो सकती है
Huawei नए टैबलेट के साथ भारतीय बाजार में करेगी वापसी
ई- कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि Huawei जल्द ही भारत में एक प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। मार्केटिंग मटेरियल में आने वाले प्रोडक्ट का सिल्हूट दिखाया गया है, जो एक डिटैचेबल कीबोर्ड वाले टैबलेट जैसा दिखता है। टैबलेट के पैनल के ऊपरी-दाएं कोने में एक बुलेट के आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होने का भी संकेत दिया गया है, जिसमें शायद मुख्य कैमरा लगा होगा। इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह टैबलेट जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़े -Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन 'iPhone Ultra' नाम से हो सकता है लॉन्च, कीमत और कीमत और मेमोरी कॉन्फिगरेशन हुई लीक
हालांकि डिवाइस के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टेक ब्लॉगर आर्यन गुप्ता का दावा है कि यह पोस्टर Huawei MatePad 11.5 (2026) का है। इसके अलावा, टिपस्टर संजू चौधरी का दावा है कि चीनी टेक कंपनी टैबलेट के अलावा देश में और भी डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें नए स्मार्टफोन, ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS), लैपटॉप और स्मार्टबैंड शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।
Huawei MatePad 11.5 (2026) को चीन में दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 1,799 (लगभग 22,000 रुपए) थी। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 11.5-इंच का TFT LCD पैनल है। टैबलेट के सॉफ्ट लाइट एडिशन वेरिएंट में आंखों को बचाने वाली क्लाउड क्लियर सॉफ्ट लाइट स्क्रीन है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। यह टैबलेट HarmonyOS 5.1 के साथ आता है। Huawei MatePad 11.5 के स्टैंडर्ड वर्जन में Kirin T82B प्रोसेसर है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 10,100mAh की बैटरी है जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Huawei के M-Pencil स्टाइलस से इनपुट सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और USB टाइप-C पोर्ट हैं। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, ग्रेविटी सेंसर और हॉल सेंसर हैं।
Created On :   16 March 2026 1:52 PM IST













