- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Huawei MatePad SE 11 और MatePad...
न्यू टैबलेट: Huawei MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने भारतीय टैबलेट बाजार में वापसी करते हुए MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition को लॉन्च कर दिया है। MatePad SE 11 बजट यूजर्स के लिए है, जबकि MatePad 11.5 PaperMatte Edition को स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। MatePad 11.5 PaperMatte Edition में Huawei की PaperMatte डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और अपग्रेडेड Huawei Notes ऐप दिया गया है। वहीं, Huawei MatePad SE 11 में 11-इंच की Eye Comfort डिस्प्ले है और यह Huawei M-Pen Lite को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
Huawei MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition की कीमत और उपलब्धता
भारत में Huawei MatePad SE 11 की कीमत 25,999 रुपए तय की गई है। वहीं, Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition की कीमत 45,999 रुपए है और इसके साथ कीबोर्ड एक्सेसरी भी मिलती है। दोनों टैबलेट्स देश में सिर्फ Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Huawei MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition के स्पेसिफिकेशन्स
Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 11.5-इंच की 2.5K Huawei FullView PaperMatte डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कंपनी का दावा है कि इसमें Huawei की सर्कुलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी है। इसमें पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
यह भी पढ़े -JBL Live Buds 4 भारत में 10mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ लॉन्च, साथ में Live Beam 4 भी आया, जानिए कीमत और फीचर्स
MatePad 11.5 PaperMatte Edition अपग्रेडेड Huawei Notes ऐप के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यह यूजर्स को डॉक्यूमेंट्स पर एनोटेशन करने, हाथ से नोट्स लिखने और वर्कफ्लो को बेहतर ढंग से मैनेज करने की सुविधा देता है। यह टैबलेट Huawei के Kirin T82B चिपसेट पर चलता है और इसमें 8GB RAM व 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। दावा है कि यह SoC 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसमें 10,100mAh की बैटरी है जो 40W Huawei SuperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वहीं, Huawei MatePad SE 11 में 11-इंच की Full-HD+ (1,900x1,200 पिक्सल) Eye Comfort TFT LCD स्क्रीन है, जो 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन देती है। यह टैबलेट Huawei के अपने Kirin 710A चिपसेट पर चलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है।
MatePad SE 11, Huawei M-Pen Lite स्टाइलस को सपोर्ट करता है और इसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए प्रोडक्टिविटी साथी के तौर पर पेश किया गया है। टैबलेट में Huawei Histen 9.0 ऑडियो टेक्नोलॉजी वाला क्वाड-स्पीकर सिस्टम भी है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.1 जैसे ऑप्शन हैं।
Created On :   7 Aug 2026 6:08 PM IST




