- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- iQOO Z11 Turbo जल्द होने वाला है...
आगामी हैंडसेट: iQOO Z11 Turbo जल्द होने वाला है लॉन्च, कीमत और चिपसेट सहित अन्य डिटेल्स सामने आईं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईकू (iQOO) जल्द ही घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट जेड11 टर्बो (iQOO) लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही अब यह कंपनी की वेबसाइट पर देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। बता दें कि, कंपनी कुछ समय से आने वाले हैंडसेट के डिजाइन को टीज कर रही है।
लेकिन, अब, कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव ने iQOO Z11 Turbo के कई खास स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को कन्फर्म किया है, जिसमें इसका चिपसेट, कैमरा, इंग्रेस प्रोटेक्शन रेटिंग और डिस्प्ले साइज शामिल हैं। इसके अलावा, टेक फर्म ने हैंडसेट के पिछले डिजाइन को भी टीज किया है। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट के बारे में...
यह भी पढ़े -Lenovo Watch GT Pro ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और SpO2 मॉनिटर फीचर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Z11 Turbo की कीमत और डिजाइन
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट में, iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर जिंग चेंग ने आने वाले iQOO Z11 Turbo के बारे में कई डिटेल्स कन्फर्म की हैं, जिसमें इसकी कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले और कैमरा कॉन्फिगरेशन शामिल हैं। कीमत की बात करें तो, कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने बताया है कि iQOO Z11 Turbo की कीमत चीन में CNY 2,500 (लगभग 32,000 रुपए) और CNY 3,000 (लगभग 38,000 रुपए) के बीच होगी। यह फोन अब Vivo China ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध है।
डिजाइन की बात करें तो, iQOO Z11 Turbo में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है, जो एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगा। फोन को ब्लू कलर में दिखाया गया है, जिसमें एक ग्लॉसी रियर पैनल है। इसे फ्लैट साइड्स के साथ दिखाया गया है, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैंडसेट के दाईं ओर दिए गए हैं। बैक पैनल के नीचे सेंटर में iQOO ब्रांडिंग दिखाई देती है।
iQOO Z11 Turbo की प्रमुख स्पेसिफिकेशन
इंटरनल कोडनेम The Battle Spirit (चीनी से अनुवादित) वाले इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट होने की पुष्टि हुई है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह फोन को बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा।
iQOO Z11 Turbo में 6.59-इंच का डिस्प्ले होगा। इसके रियर में 200-मेगापिक्सल का “अल्ट्रा-क्लियर” प्राइमरी कैमरा होने की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा, कंपनी के एग्जीक्यूटिव का दावा है कि इंटरनल टेस्टिंग में iQOO Z11 Turbo की बैटरी ने अपने कॉम्पिटिटर से बेहतर परफॉर्म किया है। दावा है कि यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा। आखिर में, सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
Created On :   27 Dec 2025 12:25 PM IST














