- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Motorola Razr Fold कंपनी के पहले...
आगामी हैंडसेट: Motorola Razr Fold कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के रूप में हो सकता है लॉन्च, जानिए कितना होगा खास?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) इन दिनों अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। इसे मोटोरोला रेज फोल्ड (Motorola Razr Fold) के नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। हाल ही में एक टिपस्टर ने इस आगामी फोन से जुड़ी जानकारी शेयर की है। मंगलवार से शुरू होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 के दौरान फोन को टीज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोल्डेबल फोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
Motorola Razr Fold की संभावित लॉन्च टाइमलाइन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के आने वाले फोल्डेबल फोन के लिए एक प्रमोशनल बैनर शेयर किया है। Motorola Razr Fold नाम का यह हैंडसेट कंपनी इस साल के आखिर में लॉन्च करेगी। यह बुक-स्टाइल फोल्डिंग फॉर्म फैक्टर वाला पहला फोन होगा। इसके अलावा, मार्केटिंग इमेज में दावा किया गया है कि फोल्डेबल में कई AI टूल्स होंगे। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन टेक फर्म आने वाले महीनों में और डिटेल्स बताएगी।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब Motorola के पहले हॉरिजॉन्टली फोल्डिंग हैंडसेट के बारे में ऑनलाइन अटकलें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि, 6 जनवरी से शुरू होने वाले ट्रेड शो CES 2026 में Motorola Razr Fold का पहला लुक दिखाया जा सकता है। बता दें कि, मोटोरोला ने अब तक सिर्फ वर्टिकली फोल्डिंग स्मार्टफोन ही लॉन्च किए हैं। बीते साल मई 2025 में कंपनी ने भारत में Razr 60 Ultra को लॉन्च किया था।
Motorola Razr 60 Ultra की खूबियां
इस फ्लिप स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 99,999 रुपए में लॉन्च किया था। इसमें 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लॉन्च किया था। इसमें 7-इंच का 1.5K pOLED LTPO इनर डिस्प्ले है जिसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। बाहर की तरफ, इसमें 4-इंच का pOLED LTPO कवर डिस्प्ले है जिसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। हैंडसेट में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जिसमें 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Created On :   5 Jan 2026 2:29 PM IST















