आसुस ने लॉन्च किया स्टूडेंट के लिए सस्ता लैपटॉप, मिलेगा इंटेल प्रोसेसर

Asus launches BR1100CKA and ASUS BR1100FKA laptop for students, know price
आसुस ने लॉन्च किया स्टूडेंट के लिए सस्ता लैपटॉप, मिलेगा इंटेल प्रोसेसर
लैपटॉप सीरीज आसुस ने लॉन्च किया स्टूडेंट के लिए सस्ता लैपटॉप, मिलेगा इंटेल प्रोसेसर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी Asus (आसुस) ने भारत में अपना नई Asus BR1100 सीरीज लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। लैपटॉप दो वेरिएंट Asus BR1100CKA और ASUS BR1100FKA में उपलब्ध है, दोनों ही वैरिएंट्स Flipkart, Amazon और Asus eStore पर उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि, ASUS BR1100 स्टूडेंट्स के लिए खास करके डिजाइन किया गया है। डिजिटल एजुकेशन सिस्टम के बढ़ने के कारण इन लैपटॉप को कम कीमत पर पेश किया गया है।  

खास बात यह कि, इस लैपटॉप को फ्लिप करके टैबलेट की तरह पर यूज किया जा सकता है। बात करें कीमत की तो, Asus BR1100CKA की कीमत 24,999 रुपए रखी गई है। जबकि इसके टच वैरिएंट ASUS BR1100FKA की कीमत 29,999 रुपए है। 

फीचर्स 
ASUS BR1100 लैपटॉप में 11.6-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें Windows 11 मिलती है। इसमें 4GB DDR4 रैम मिलती है। इसमें Intel N4500 डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 128GB NVMe SSD मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस लैपटॉप में AI-पावर्ड नॉइज कैंसलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

इस सीरीज में 3-सेल 42Wh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है इसमें 10-घंटे की बैटरी मिलती है। इसके अलावा ये 3DNR HD कैमरा के साथ आता है। इस लैपटॉप सीरीज में फुल-साइज पोर्ट जैसे USB-C, HDMI और RJ-45 पोर्ट्स दिए गए हैं।

  
 

Created On :   28 April 2022 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story