- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- भारत में सबसे पहले BSNL करेगा 5G...
भारत में सबसे पहले BSNL करेगा 5G नेटवर्क की शुरुआत, सॉफ्टबैंक- एनटीटी से किया समझौता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में साल 2020 तक 5G नेटवर्क शुरु होने के आसार हैं। खास बात यह कि इस सेवा के लिए भारत में 3G- 4G नेटवर्क की तरह सालों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां 5G सेवाएं आईटीयू द्वारा मानक तय किए जाने के साथ ही शुरु होगी।दरअसल इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL ने तैयारियां करना शुरु कर दी हैं। यहां तक की यह भी तय हो चुका है कि BSNL ही भारत में सबसे पहले 5G नेटवर्क की शुरुआत करेगा। हाल ही में BSNL ने इंटरनेट से जुड़ी टेक्नोलॉजी को शुरु करने के लिए जापानी कंपनी से हाथ मिलाया है।
नोकिया और सिस्को
बीएसएनएल के प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीववास्तव के मुताबिक BSNL ने भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत और इंटरनेट आॅफ थिंग्स के संबंध में सॉफ्टबैंक और NTT कम्युनिकेशंस के साथ करार किया है। इस समझौते के तहत स्मार्ट शहरों के लिए समाधान तलाशे जाएंगे।
सॉफ्टबैंक से करार के तहत BSNL जापानी कंपनी के उपग्रहों का उपयोग तेज गति की इंटरनेट सेवाओं को पहुंचाने के लिए करेगा। यही नहीं BSNL ने भारत में 5G तंत्र को विकसित करने के लिए Nokia और Sysco के साथ भी करार किया है।
2020 में होगी शुरुआत
5G सेवाओं की शुरुआत को लेकर दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत अन्य देशों के साथ ही होगी। उन्होंने कहा है कि विदेशी बाजार में 3G सेवाओं की शुरुआत के 7 साल बाद भारत में सेवाएं शुरु हो सकी थीं। कुछ ऐसा ही 4G सेवाओं में रहा, जब यहां विदेशों की अपेक्षा करीब 4 साल बाद 4G सेवा शुरु की गई। लेकिन 5G सेवाओं में ऐसा नहीं होगा, भारत में 5G सेवाएं आईटीयू द्वारा मानक तय किए जाने के साथ ही 2020 में शुरु होगी।
Created On :   24 Sep 2018 11:30 AM GMT