डिजो ने लॉन्च किए दो नए डिवाइस वॉच 2 स्पोर्ट्स आई और वायरलेस पावर आई नेकबैंड, जानें कीमत

DIZO Watch 2 Sports i and DIZO Wireless Power i launch, Know Price
डिजो ने लॉन्च किए दो नए डिवाइस वॉच 2 स्पोर्ट्स आई और वायरलेस पावर आई नेकबैंड, जानें कीमत
स्मार्ट डिवाइ डिजो ने लॉन्च किए दो नए डिवाइस वॉच 2 स्पोर्ट्स आई और वायरलेस पावर आई नेकबैंड, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी के वियरेबल सब-ब्रांड Dizo ने अपने दो नए प्रोडक्ट भारतीय बाजार में उतार दिए हैं। यहां हम बात कर रहे हैं डिजो वायरलेस पावर आई नेकबैंड और डिजो वॉच 2 स्पोर्ट्स आई के बारे में। दोनों की डिवाइस ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होंगे। खास बात यह कि दोनों ही डिवाइस को किफायती कीमत में लॉन्च किया गया है। 

DIZO Watch 2 Sports i की कीमत 2599 रुपए रखी गई है। यह  क्लासिक ब्लैक, य्लो ब्लैक और डीप ब्लू कलर में मिलेगा। इसकी सेल 2 जून 2022 से शुरू होगी। वहीं DIZO Wireless Power i की कीमत 1499 रुपए है। यह तीन कलर- क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और पिंक कलर में उपलब्ध होगा। 

DIZO Watch 2 Sports i
स्कॉयर शेप्ड कॉम्पैक्ट डिजाइन इस वॉच में 1.69-inch की टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो 600nits की ब्राइटनेस के साथ आती है। वॉच में 110 स्पोर्ट मोड मिलते हैं, जिसमें स्विमिंग, रनिंग के साथ दूसरे ऑप्शन भी शामिल हैं। इस वॉच में 150 वॉच फेस मिलते हैं। 

कंपनी ने इसमें SpO2 मॉनिटर दिया। इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और वॉटर रिमाइंडर जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 260mAh की बैटरी दी गई है, जो 10 दिनों तक सिंगल चार्ज में चल सकती है। यह वॉच 5ATM लेवल तक की वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है। 

DIZO Wireless Power i 
यह हेडफोन TPU मैटेरियल का बना हुआ है, जिसमें 11.2mm का ड्राइवर मिलता है। ईयरफोन एनवायरनमेंट नॉइज कैंसिलेशन के साथ आता है। इसमें गेमिंग के लिए अगल से एक मोड दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 150mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 घंटे के प्लेबैक म्यूजिक टाइम के साथ आता है।

Created On :   14 May 2022 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story