फास्टट्रैक रिफ्लेक्स प्ले वॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

Fastrack Reflex Play smartWatch Launch, Know Price and Features
फास्टट्रैक रिफ्लेक्स प्ले वॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 
स्मार्टवॉच फास्टट्रैक रिफ्लेक्स प्ले वॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली टाइटन (Titan) के स्वामित्व वाली कंपनी फास्ट्रैक (Fastrack) ने भारतीय बाजार में अपनी नई वॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे Reflex Play नाम दिया है। खासियत यह कि, इसमें इन बिल्ट गेमिंग ऑप्शन मिलेगा। AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच में कई हेल्थ फीचर्स भी दिए हैं।

स्मार्टवॉच ऑरेंज, ब्लैक, पिंक और ब्लू कलर में उपलब्ध है। बात करें कीमत की तो Fastrack Reflex Play को 7,995 रुपए के प्राइज टैग के साथ लॉन्च किया गया है।  फ़िलहाल Amazon पर यह  5,995 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

Fastrack Reflex Play फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में 1.3 इंच की राउंड AMOLED  डिस्प्ले दी गई है। इसमें 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ट वॉच फेस मिलते हैं। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और फीमेल हेल्थ ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें क्रिकेट फुटबॉल, योगा आदि जैसे 25 मल्टी-स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। इस वॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, नोटिफिकेशन अलर्ट्स में ईमेल, SMS और मौसम अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

यह स्मार्टवॉच android और ios दोनों पर ही चलाई जा सकती है।खास बात यह कि, स्मार्टवॉच में इन बिल्ट गेम्स की सुविधा भी मिलती है। इसमें दी गई बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये वॉच एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकती है। इसे IP68 की रेटिंग मिली है।
 


 

Created On :   25 July 2022 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story