- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- नोकिआ ने भारत में लॉन्च किए नोकिआ...
नोकिआ ने भारत में लॉन्च किए नोकिआ 8210 4G और नोकिआ 110 (2022), जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय में नोकिआ कंपनी ने अपने फीचर फोन के जरिए मोबाइल मार्केट पर राज किया। वहीं अब कंपनी एचएमडी ग्लाबल के स्वामित्व में स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। फिलहाल कंपनी ने अपनी पुरानी पहचान को ताजा करते हुए भारत में दो नए फीचर फोन लॉन्च कर दिए हैं। ये फोन Nokia 8210 4G और Nokia 110 (2022) हैं। फोन को रिटेल आउटलेट, ई-कॉमर्स साइट्स और नोकिया की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है।
Nokia 110 (2022) की बात करें तो यह फोन तीन कलर ऑप्शन चारकोल, Cyan और रोज गोल्ड में पेश किया गया है। इनमें से Cyan और चारकोल वेरिएंट की कीमत 1699 रुपए रखी गई है। वहीं रोज गोल्ड वेरिएंट की कीमत 1799 रुपए है। इसके साथ 299 रुपये का ईयरफोन फ्री मिलेगा।
Nokia 110 (2022) की खूबियां
नोकिया 110 (2022) में आपको पहले की तरह स्लीक डिजाइन और नोकिया का सिग्नेचर डिजाइन देखने को मिलेगा। फीचर फोन सिंगल लेंस रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें एक म्यूजिक प्लेयर भी है और कंपनी का दावा है कि यूजर्स फोन में 8000 गाने तक स्टोर कर सकते हैं।
Nokia 110 (2022) ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आता है। हैंडसेट 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। डुअल-सिम फोन एक इन-बिल्ट टॉर्च के साथ आता है और इसमें स्नेक जैसे गेम लोड है। इस फ़ोन में 1,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Nokia 8120 4G
Nokia 8120 4G की कीमत 3,999 रुपए है। नोकिया 8120 में 240x320 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 2.8 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले मिलता है। फीचर फोन में सिंगल-कोर 1GHz यूनिसोक T107 प्रोसेसर मिलता है। 4G फीचर फोन में 4GB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Created On :   5 Aug 2022 5:23 PM IST