Smart Device: Realme ने भारत में Smart TV ​सहित ये डिवाइस किए लॉन्च, जानें कीमत

Realme launches Smart TV, Buds Air Neo and Watch  in India, know price
Smart Device: Realme ने भारत में Smart TV ​सहित ये डिवाइस किए लॉन्च, जानें कीमत
Smart Device: Realme ने भारत में Smart TV ​सहित ये डिवाइस किए लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Realme (रियलमी) ने मिड रेंज स्मार्टफोन में अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा कंपनी ने अन्य डिवाइस भी बाजार में उतारे हैं। वहीं आज कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने पहले Smart TV (स्मार्ट टीवी) सहित Realme Watch (स्मार्ट वॉच) और Realme Buds Air Neo (वड्स एयर निओ) को लॉन्च कर दिया है। लॉकडाउन के चलते कंपनी इन तीनों प्रॉडक्ट्स को ऑनलाइन लॉन्च किया है। 

Realme Smart TV दो वेरियंट में उपलब्ध होगी, इनमें 32 इंच और 43 इंच शामिल है। Realme के ये तीनों प्रोडक्ट कितने खास हैं और क्या है इनकी कीमत, आइए जानते हैं... 

Redmi 10X: इसमें मिलेगा 30x जूम सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले

Realme Smart TV
Realme Smart TV के 32 इंच वेरियंट की कीमत 12,999 रुपए और 43 इंच वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपए रखी है। इसकी सेल 2 जून से Flipkart (फ्लिपकार्ट) और Realme.com से होगी। वहीं जल्द ही यह टीवी रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगी।

Realme की 32 इंच टीवी 1366x768 पिक्सल का रेजॉल्शून देती है। जबकि 43 इंच वाली टीवी का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। टीवी एंड्रॉयड पाई 9.0 पर रन करती है और इसमें MediaTek MSD6683 प्रोसेसर दिया गया है। 

इस टीवी में गूगल प्ले-स्टोर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। टीवी में 1GB रैम के साथ 8GB की स्टोरेज दी गई है। साउंड के लिए इसमें 24 वॉट का स्पीकर दिया गया है। इसमें डॉल्बी एटमस का सपोर्ट​ दिया गया है। 

Motorola: Moto G8 Power Lite भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Created On :   25 May 2020 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story