Redmi K20 और Redmi K20 Pro जुलाई में होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

Redmi K20 और Redmi K20 Pro जुलाई में होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स
Redmi K20 और Redmi K20 Pro जुलाई में होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स
Redmi K20 और Redmi K20 Pro जुलाई में होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi के सब-ब्रैंड Redmi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चीन में लॉन्च से पहले दोनों फोन को OnePlus 7 से कंप्येर किया गया था। वहीं हाल ही में इस फोन को OnePlus 7  से बेहतर बताया गया था। फिलहाल कंपनी ने कंफर्म किया है कि इन स्मार्टफोन्स को भारत में जुलाई के पहले दो हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।  

ट्विटर पर लॉन्च की जानकारी
शाओमी इंडिया चीफ मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर Redmi K20 और Redmi K20 Pro के लॉन्च की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है दोनों स्मार्टफोन अगले छह हफ्ते में इंडियन मार्केट में आ जाएंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों फ्लैगशिप 15 जुलाई से पहले लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि इसमें कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि Xiaomi India के एमडी ने पिछले महीने टीज किया था कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारतीय बाजार में भी लॉन्च होंगे। 

संभावित कीमत
बात करें कीमत की तो चीनी मार्केट में Redmi K20 के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 20,200 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम व 128GB वेरियंट की कीमत 2,099 युआन (करीब 21,200 रुपए) है। 

जबकि Redmi K20 Pro के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,200 रुपए) है, वहीं इस फोन के 6GB रैम व 128GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 26,200 रुपए),  8GB रैम व 128GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 28,200 रुपए) और 8GB रैम व 256GB वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 30,200 रुपए) है। 

Created On :   5 Jun 2019 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story