Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 का है वहीं स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 90% है।
- ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 30 जनवरी को देश भर में भूख हड़ताल
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर कहा- किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर उकसाया
- भारत में अपना कारोबार समेट रही TikTok, वर्कफोर्स में कटौती को लेकर भेजा मेल
- MHA ने COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
- राकेश टिकैत बोले- अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
Redmi Note 8 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ चीनी कंपनी Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Game Turbo 2.0 मोड भी दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियत...
कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 8 Pro कको तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपए है वहीं 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपए और 8GB रैम+128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपए है।
इस फोन की पहली सेल 21 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरु होगी। इसे Amazon India, Mi.com और Mi होम स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।


फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो कैमरे दो मेगापिक्सल के हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है।

पावर के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।