20 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy S10, कंपनी ने की पुष्टि

20 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy S10, कंपनी ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगातार चर्चाओं में बने रहने वाले Samsung Galaxy S10 की लॉन्चिंग को लेकर आखिकर कंपनी ने पुष्टि कर दी है। इस फोन को एक इवेंट के दौरान 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि Samsung के इस प्रीमियम फोन को लेकर अब तक कई लीक खबरें सामने आती रही हैं। इनमें फोन के लुक सहित स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया। लेकिन हाल ही में इस फोन की लॉन्चिंग डेट खुद कंपनी ने कंफर्म कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं यह हैंडसेट लेटेस्ट और शानदार फीचर्स से लैस होगा। 

चार वेरिएंट
जानकारी के अनुसार Samsung सैन फ्रांसिस्को के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में 20 फरवरी 2019 को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में कंपनी अपने चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इनमें Galaxy S10 E, Galaxy S10 5G, Galaxy S10 और Galaxy S10+ शामिल हैं। आपको बता दें कि इस फोन को चार वेरिएंट में पेश किए जाने की लीक खबरें पहले भी सामने आती रही हैं। 

नई टेक्नोलॉजी
लीक खबरों में एक और बात सामने आई है, जिसके अनुसार इस फोन में कंपनी ऐसी टेक्नोलॉजी देगी जिससे स्क्रैच लगने की स्थिति में  फोन की स्क्रीन ऑटोमैटिकली खुद को रिपेयर कर लेगी। बता दें कि साल 2017 अगस्त में सैमसंग ने एक पेटेंट कराया था जिसमें इस तकनीक के बारे में जानकारी दी गई थी। हालांकि कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, कि इस टेक्नोलॉजी का उपयोग Galaxy S10 किया जाएगा या नहीं। 

डिस्प्ले
लीक खबरों के अनुसार Samsung Galaxy S10 में 6.1 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। इसके टॉप और बॉटम में पतले बैजेल्स दिए जाएंगे। इसके एंट्री लेवल वेरियंट Galaxy S10 E में 5.8 इंच की स्क्रीन होगी, वहीं हाई-एंड वेरियंट Galaxy S10+ में 6.4 इंच की कर्व्ड Super AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। 

पिछले दिनों इवन ब्लास नाम के एक टिप्सटर ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था। लीक जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन्स में पंच-होल डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं इसके एंट्री लेवल वेरियंट Galaxy S10 E में फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन के अंदर दिया जा सकता है। 

कैमरा/ प्रोसेसर
कैमरे की बात करें तो Galaxy S10 में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा वाला सेटप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक खबरों में यह जानकारी भी सामने आई कि इस फोन में Exynos 9820 Soc प्रोसेसर या अपकमिंग Snapdragon 855 Soc प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

Created On :   11 Jan 2019 4:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story