आगामी हैंडसेट: OnePlus 15 अक्टूबर में होगा लॉन्च, कंपनी ने 'सैंड ड्यून' कलर और डिजाइन की जानकारी शेयर की

OnePlus 15 अक्टूबर में होगा लॉन्च, कंपनी ने सैंड ड्यून कलर और डिजाइन की जानकारी शेयर की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस (OnePlus) जल्द ही घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट वनप्लस 15 (OnePlus 15) लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसकी घोषणा की है। साथ ही कई डिजाइन फीचर्स की भी जानकारी दी है और सैंड ड्यून कलर के बारे में डिटेल शेयर की है। कंपनी के अनुसार, यह "ड्यून एस्थेटिक्स" से प्रेरित है। वनप्लस 15 में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल मिड-फ्रेम है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह टाइटेनियम से हल्का है और बेहतर वियर रेजिस्टेंस प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...

OnePlus 15 डिजाइन डिटेल

वनप्लस ने एक वीबो पोस्ट में कहा है कि, वनप्लस 15 अक्टूबर में चीन में लॉन्च होगा। इसमें एक मिनिमलिस्ट कैमरा डेको होने की पुष्टि की गई है, जो हाल ही में लॉन्च किए गए वनप्लस 13s के कैमरा मॉड्यूल से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें गोलाकार आइलैंड के बजाय चौकोर डिजाइन है। दावा किया गया है कि यह फोन के रियर पैनल के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि, उसके आगामी हैंडसेट में एयरोस्पेस-ग्रेड नैनो-सिरेमिक मेटल मिड-फ्रेम होगा। यह टाइटेनियम से 26.3 प्रतिशत हल्का होने के साथ-साथ 134 प्रतिशत बेहतर वियर रेजिस्टेंस और 26.6 प्रतिशत बेहतर हीट डिसिपेशन भी प्रदान करता है।

सैंड ड्यून कलर की डिटेल

वनप्लस के इस आगामी हैंडसेट में क्वेंचिंग टेक्सचर नामक एक नया डिजाइन टेक्सचर भी होगा। दावा किया गया है कि इसमें "आइस स्किन" जैसा एहसास होगा, जो छूने में कूल और प्लीजेंट होगा। वनप्लस 15 में आर-एंगल कॉर्नर हैं, जो ऐप्पल का पर्याय हैं। कहा जा रहा है कि यह एक हाथ से और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान अधिक आरामदायक पकड़ प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, आगामी हैंडसेट में अधिक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 1.15 मिमी नैरो बेजेल्स हैं।

OnePlus 15 5G कब होगा लॉन्च?

चीइनीज बाजार में OnePlus 15 5G के 27 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत या वैश्विक लॉन्च जनवरी 2026 में हो सकता है। OnePlus ने वैश्विक लॉन्च की पुष्टि पहले ही कर दी है, लेकिन अभी तक आधिकारिक लॉन्च तिथि का खुलासा नहीं किया है।

Created On :   29 Sept 2025 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story