न्यू हैंडसेट: Oppo Find X9s डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट और 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X9s डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट और 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इस हैंडसेट में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। यह फोन अभी चुनिंदा इलाकों में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपना नया हैंडसेट Find X9s को चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट लगा है। इस हैंडसेट में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। यह फोन अभी चुनिंदा इलाकों में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन और एक ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। कंपनी ने यह भी बताया है कि Oppo Find X9s को मई में भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Oppo Find X9s की कीमत

इस स्मार्टफोन को MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत उस वेरिएंट के लिए है जिसमें 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल में भी उपलब्ध होगा। हालांकि, टेक कंपनी ने अभी तक इस बेस मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Oppo Find X9s तीन कलर ऑप्शन- Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange में उपलब्ध है।

Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,256 x 2,760 पिक्सल रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1,800 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। जबकि, फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। Oppo Find X9s ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

नए Oppo Find X9s को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट लगा है, जिसके साथ Immortalis G925 MC12 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है। Oppo Find X9s में 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Created On :   22 April 2026 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story