न्यू स्मार्टवॉच: Oppo Watch X3 दुनिया भर में टाइटेनियम बॉडी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Oppo Watch X3 दुनिया भर में टाइटेनियम बॉडी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Oppo Watch X3 स्मार्टवॉच Misty Titanium और Obsidian Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Oppo ने दुनिया भर में अपनी नई स्मार्टवॉच Watch X3 को पेश किया है। यह स्मार्टवॉच, OS 6 पर चलती है और इसमें Google ऐप्स और सेवाओं का सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टवॉच Snapdragon W5 चिप पर चलती है, जिसके साथ BES2800BP MCU लगा है। इस वॉच में 1.5-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है। स

बात करें कीमत की तो Oppo Watch X3 को फ्रांस में यह EUR 379 (लगभग 41,700 रुपए) में पेश की गई है। यह Misty Titanium और Obsidian Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर शुरू होगी। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...

Oppo Watch X3 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टवॉच में 1.5-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 466 x 466 पिक्सल रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें पिक्सल डेंसिटी 310ppi है। इसमें स्पोर्ट्स मोड में सीधे सूरज की रोशनी में 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस और सैफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन मिलता है।

यह स्मार्टवॉच उन Android डिवाइस के साथ काम करती है जिनमें Google Mobile Services के साथ Android का 9.0 या उससे ऊपर का वर्जन चल रहा हो। स्मार्टवॉच में Snapdragon W5 चिप दी गई है, जिसके साथ BES2800BP MCU लगा है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह ColorOS Watch 8.0 पर चलती है और Google Maps, Wallet, YouTube Music, और वॉइस असिस्टेंस के लिए Gemini जैसे Google ऐप्स को सपोर्ट करती है।

हेल्थ और फिटनेस के लिए, Oppo Watch X3 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ऑटोमैटिक एक्टिविटी पहचान की सुविधा मिलती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 माप, रिस्ट टेंपरेचर की जानकारी, डिटेल्ड एनालिसिस के साथ स्लीप ट्रैकिंग और ECG फंक्शन जैसे एडवांस ट्रैकिंग फीचर्स शामिल हैं। 60-सेकंड का वेलनेस ओवरव्यू हेल्थ के मुख्य पैमानों, जैसे हार्ट हेल्थ और मेंटल हेल्थ के इंडीकेटर्स का एक क्विक समरी देता है।

Oppo Watch X3 में 646mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह स्मार्ट मोड में पांच दिनों तक और पावर सेवर मोड में 16 दिनों तक का इस्तेमाल देती है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर यह वॉच एक दिन तक चल सकती है। यह वॉच टाइटेनियम अलॉय से बनी है।

Oppo Watch X3 में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, और NFC सपोर्ट शामिल हैं। इसमें सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए डुअल-बैंड GNSS सपोर्ट भी दिया गया है। इस स्मार्टवॉच को वॉटर रेजिस्टेंस के लिए 5ATM रेटिंग मिली है और यह IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ-साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है।

Created On :   22 April 2026 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story