- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Poco C81x भारत में हुआ लॉन्च, इसमें...
पोको हैंडसेट: Poco C81x भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट और 5200mAh बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड पोको ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Poco C81 और Poco C81x को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, इस खबर में हम बात कर रहे हैं पोको सी81एक्स की, जिसमें ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट दिया गया है। इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलता है और पावर बैकअप के लिए 5200mAh बैटरी दी गई है। इसे दो शेड्स एलीट ब्लैक और आइस ब्लू में पेश किया गया है। नया फोन 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
बात करें कीमत की तो, Poco C81x को भारतीय बाजार में 9,999 रुपए की प्राइस पर उतारा गया है। इसमें 3GB रैम और 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस फोन की खूबियां...
यह भी पढ़े -Poco C81 भारत में 6,300mAh बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 10999 रुपए से शुरू
Poco C81x के स्पेसिफिकेशन्स
इस हैंडसेट में 6.88-इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 720x1,640 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 650 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker-Free और Circadian-Friendly सर्टिफिकेशन के साथ आती हैं।
यह भी पढ़े -NoiseFit Diva Araya सिरेमिक बॉडी और AMOLED डिस्प्ले के साथ हुई लॉन्च, कीमत 4999 रुपए से शुरू
फोटोग्राफी के लिए इसमें सिंगल 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Poco C81x Android 15 के साथ आता है। कंपनी इसके साथ चार और दो साल के OS अपडेट का वादा करती है, जबकि हैंडसेट के लिए छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 GPU लगा है और इसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इन फोन में LPDDR4x रैम और 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Poco C81x में 5,200mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP52 रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़े -Motorola Edge 70 Pro भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8000 सीरीज चिप और 50-मेगापिक्सल Sony LYT-710 कैमरे के साथ लॉन्च, कीमत 38999 रुपए से शुरू
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट, GPS, Galileo, GLONASS और QZSS का भी सपोर्ट है।सुरक्षा के लिए फोन में साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Created On :   24 April 2026 2:52 PM IST












