आगामी हैंडसेट: Poco C85 5G इंडिया लॉन्च डेट हुई अनाउंस, प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए कंफर्म

Poco C85 5G इंडिया लॉन्च डेट हुई अनाउंस, प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए कंफर्म
पोको ने इस आगामी फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है, जिसमें बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (Poco) भारत में इस महीने के दूसरे हफ्ते में अपना नया हैंडसेट सी85 5जी (Poco C85 5G) लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसकी घोषणा की है। साथ ही इस आगामी फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है, जिसमें बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में, एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हुई, जिससे इसकी अवेलेबिलिटी कन्फर्म हुई। इसके अलावा, Xiaomi सब-ब्रांड ने टीज किया है कि उसका अगला C सीरीज फोन एक डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा। आइए जानते हैं इसकी लॉन्च डेट और संभावित स्पेसिफिकेशन...

Poco C85 5G इंडिया लॉन्च डेट और संभावित स्पेसिफिकेशन्स

पोको ने अनाउंस किया है कि वह 9 दिसंबर को दोपहर 12pm बजे भारत में Poco C85 5G लॉन्च करेगी। लॉन्च डेट की घोषणा के साथ ही, टेक फर्म ने यह भी बताया है कि Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी होगी। यह कन्फर्म हो गया है कि इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके अलावा, फोन के टीज किए गए डिजाइन से पता चलता है कि Poco ब्रांडिंग रियर पैनल पर वर्टिकली होगी। स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल भी पीछे की तरफ ऊपर दाएं कोने में है।

हालांकि आने वाले Poco C85 5G के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन कंपनी ने हाल ही में टीज किया था कि हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी AI शूटर होगा। यह कन्फर्म हो गया है कि यह भारत में Flipkart पर कम से कम पर्पल कलर में मिलेगा।

Google Play कंसोल पर आया था नजर

आपको बता दें कि, हाल ही में, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Poco C85 5G को Google Play कंसोल पर मॉडल नंबर 2508CPC2BI के साथ देखा गया है। खबर है कि स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट होगा, जिसमें दो आर्म कॉर्टेक्स A76 कोर और छह आर्म कॉर्टेक्स A55 कोर हो सकते हैं।

Poco C85 5G का SoC 2.20GHz की पीक क्लॉक स्पीड दे सकता है। इसके अलावा, लिस्टेड यूनिट को 4GB RAM और Android 16 के साथ देखा गया था। इसमें 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले हो सकती है, साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच भी हो सकता है।

Created On :   3 Dec 2025 4:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story