न्यू ओप्पो हैंडसेट: Reno 16 और Reno 16 Pro हुए लॉन्च, इनमें है ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 80W फास्ट चार्जिंग

Reno 16 और Reno 16 Pro हुए लॉन्च, इनमें है ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 80W फास्ट चार्जिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन के बाहर ग्लोबल मार्केट में Reno 16 5G सीरीज लॉन्च की है। इस लाइनअप में Oppo Reno 16 5G, Reno 16 Pro 5G और Reno 16F 5G मॉडल शामिल हैं। Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G दोनों में 6,000mAh की बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में पहले से ही ColorOS 16 इंस्टॉल है और इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग दी गई है। ये कंपनी के हाल ही में पेश किए गए Oppo Bubble एक्सेसरी को भी सपोर्ट करते हैं।

Oppo Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G की कीमत

थाईलैंड में Oppo Reno 16 Pro 5G के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत THB 26,999 (लगभग 76,000 रुपए) है। इसे Starlight Black और Pop White शेड्स में लॉन्च किया गया है। Reno 16 5G के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत THB 19,999 (लगभग 56,000 रुपए) से शुरू होती है, जबकि 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत THB 22,999 (लगभग 65,000 रुपए) है। इसे ड्रीम पर्पल, ट्विलाइट वायलेट और पॉप व्हाइट शेड्स में लॉन्च किया गया है।

Oppo Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 16 5G और Oppo Reno 16 Pro 5G में 6.32-इंच का फुल-HD+ Crystal Guard+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.4 प्रतिशत और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है। ये पैनल हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस देते हैं और इनमें Crystal Guard ग्लास प्रोटेक्शन है। स्टैंडर्ड मॉडल और प्रो वेरिएंट के डिस्प्ले क्रमशः 120Hz और 144Hz तक रिफ्रेश होते हैं।

Reno 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 2-एक्सिस OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। वहीं, Reno 16 Pro 5G में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 2-एक्सिस OIS वाला 200-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2-एक्सिस OIS वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। दोनों फोन में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इनमें भी ColorOS 16.0 पर चलते हैं। स्टैंडर्ड Reno 16 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है, जबकि Reno 16 Pro 5G MediaTek Dimensity 8550 Super SoC पर चलता है। दोनों फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,700mAh की बैटरी है।

Created On :   26 Jun 2026 4:40 PM IST

Next Story