आगामी हैंडसेट: Vivo Y05e गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, जल्द लॉन्च होने का मिला संकेत

Vivo Y05e गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, जल्द लॉन्च होने का मिला संकेत
लिस्टिंग से फोन के डिजाइन, प्रोसेसर, डिस्प्ले और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Vivo का आगामी बजट स्मार्टफोन Vivo Y05e लॉन्च से पहले Google Play Console पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग से फोन के डिजाइन, प्रोसेसर, डिस्प्ले और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। हालांकि Vivo ने अभी तक नई Y सीरीज के फोन के आने की पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं इस आगामी फोन से जुड़ी अन्य डिटेल...

Vivo Y05e के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Google Play Console पर अब Vivo Y05e को Xpertpick के जरिए इसके खास स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग में स्मार्टफोन का एक रेंडर भी शामिल है जो असली लगता है। ऐसा लगता है कि इसमें सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। Google Play Console लिस्टिंग में Vivo Y05e को मॉडल नंबर V2606 के साथ दिखाया गया है।

इसमें 300dpi स्क्रीन डेंसिटी वाला HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में Unisoc UMS9230 चिपसेट होने की संभावना है, जिसे Unisoc Tiger T606 के नाम से जाना जाता है। इस चिपसेट की मौजूदगी से पता चलता है कि आने वाला फोन 4G LTE स्मार्टफोन होगा।

इसके अलावा, Vivo Y05e को Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लिस्ट किया गया है। आने वाले स्मार्टफोन की एंट्री से यह भी पता चलता है कि यह 4GB रैम वाला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। Vivo ने अभी तक Vivo Y05e के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर पहले ही दिखाई दे चुका है, जिससे पता चलता है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।

NBTC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया

आपको बता दें कि, इसे हाल ही में NBTC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2606 और सर्टिफिकेशन नंबर B38389-26 के साथ देखा गया था। इसे US FCC डेटाबेस में 5,050mAh बैटरी, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ देखा गया था। इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने की उम्मीद है।

Created On :   26 Jun 2026 2:12 PM IST

Tags

Next Story