- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy Tab A11 LTE वर्जन...
आगामी टैबलेट: Samsung Galaxy Tab A11 LTE वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च, FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर हुआ स्पॉट

- टैबलेट को IMEI डेटाबेस में भी देखा गया है
- आगामी टैबलेट मल्टी-बैंड GSM को सपोर्ट करेगा
- टैबलेट WCDMA और LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपने नए गैलेक्सी टैब ए11 (Galaxy Tab A11) को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन गैलेक्सी टैब A11 का LTE वेरिएंट यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। यही नहीं टैबलेट को IMEI डेटाबेस में भी देखा गया है। आइए जानते हैं आगामी टैबलेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
FCC डेटाबेस पर आया नजर
द टेकआउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर SM-X135G वाला अघोषित गैलेक्सी टैब A11 LTE वेरिएंट FCC डेटाबेस पर FCC ID: ZCASMX135G के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह आगामी टैबलेट मल्टी-बैंड GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसमें ब्लूटूथ और डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz) कनेक्टिविटी भी होगी।
प्रकाशन ने गैलेक्सी टैब A11 LTE वेरिएंट को IMEI डेटाबेस पर उसी SM-X135G मॉडल नंबर के साथ देखा है। यह लिस्टिंग टैबलेट के आधिकारिक नाम की पुष्टि करती है और संकेत देती है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
गैलेक्सी टैब A11 की टेस्टिंग HQ-3565S और HQ-6739SDS लिथियम-आयन बैटरियों के साथ की गई थी। दोनों की रेटेड क्षमता 4,980mAh और सामान्य क्षमता 5,000mAh है। ये बैटरी मॉडल पहले गैलेक्सी टैब A9 में इस्तेमाल किए गए थे। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि, गैलेक्सी टैब A11 को गैलेक्सी टैब A9 के अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Created On :   22 July 2025 2:27 PM IST