आगामी हैंडसेट: Tecno Pova Curve 2 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की डिजाइन, कलर ऑप्शन की पुष्टि

Tecno Pova Curve 2 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की डिजाइन, कलर ऑप्शन की पुष्टि
कंपनी ने आने वाले हैंडसेट की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा है। टेक्नो पोवा कर्व 2 को तीन कलर में टीज किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टेक्नो (Tecno) भारत में जल्द ही अपना नया हैंडसेट पोवा कर्व 2 5जी (Pova Curve 2 5G) लॉन्च करने वाली है। हाल ही में टेक फर्म ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने आने वाले हैंडसेट की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा के साथ ही इसका डिजाइन भी दिखाया है। इसमें एक रीडिजाइन किया गया कैमरा आइलैंड है जो दिखने में अपने पिछले मॉडल के बजाय टेक्नो पोवा 7 के यूनिट जैसा ज्यादा लगता है। टेक्नो पोवा कर्व 2 को तीन कलर में टीज किया गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य अपडेट...

Tecno Pova Curve 2 5G डिजाइन और कलर ऑप्शन

टेक्नो पोवा कर्व 2 5G भारत में 13 फरवरी की दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में आने वाले हैंडसेट के डिजाइन को टीज किया है। शेयर की गई इमेज के आधार पर, हैंडसेट में एक कर्व्ड रियर पैनल है जो किनारों की ओर पतला होता जाता है। रियर पैनल पर मैट-टेक्सचर्ड फिनिश दिखती है। अपने पिछले मॉडल की तरह, पीछे की तरफ एंगुलर लाइनें और कंटूर बने हुए हैं।

आगामी फोन के कैमरा मॉड्यूल में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें एक ट्राइएंगुलर, एसिमेट्रिकल कैमरा आइलैंड है। दो लेंस एक ही हॉरिजॉन्टल पिल में रखे गए हैं, जबकि तीसरा लेंस रिंग नीचे रखा गया है। सिंगल कैमरे के साथ एक छोटा LED फ्लैश देखा जा सकता है, जबकि पोवा ब्रांडिंग और बारीक प्रिंट टेक्स्ट भी रियर पैनल पर दिखाई दे रहे हैं।

डिजाइन के अलावा, टेक्नो ने पोवा कर्व 2 5G के कलर ऑप्शन को भी टीज किया है। यह तीन फिनिश - ब्लैक, सिल्वर और वायलेट में पेश किया जाएगा, इसकी पुष्टि हो गई है। सभी शेड्स में बैक पैनल के निचले हिस्से के पास एक छोटा एक्सेंट सेक्शन है, जो सेमी-ट्रांसपेरेंट दिखता है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Tecno Pova Curve 2 5G में मीडियाटेक MT6858 SoC होगा, जिसे आमतौर पर डाइमेंसिटी 7100 के नाम से जाना जाता है। इसमें 12GB तक रैम और Android 16 हो सकता है।

Created On :   4 Feb 2026 7:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story