आगामी हैंडसेट: Vivo V60 भारत में अगले महीने हो सकता है लॉन्च, टिप्सटर ने लीक की जानकारी

Vivo V60 भारत में अगले महीने हो सकता है लॉन्च, टिप्सटर ने लीक की जानकारी
  • आगामी हैंडसेट Vivo V50 का सक्सेसर होगा
  • स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट मिल सकता है
  • यह हैंडसेट OriginOS के साथ आ सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) भारत में जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। इसका नाम वी 60 (V60) है और यह वीवो वी50 (Vivo V50) का सक्सेसर होगा। कहा जा रहा है कि, इसमें अधिकांश फीचर्स वीवो एस 30 (Vivo S30) की तरह होंगे, जिसे इसी साल मई में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। हाल ही में आगामी हैंडसेट से जुड़ी जानकारी एक टिप्सटर ने लीक की है।

आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब Vivo V60 को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने आई है। इससे पहले भी इस फोन से जुड़ी कई जानकारी लीक हुई है। साथ ही पिछले लीक के अनुसार, इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट मिल सकता है। आइए जानते हैं इस हैंडसेट से जुड़ी अन्य लीक...

Vivo V60 के फीचर्स हुए लीक

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने दावा है कि, Vivo V60 भारत में 19 अगस्त को लॉन्च होगा। साथ ही कहा है कि, यह Android 16 पर आधारित OriginOS के साथ आएगा। टिप्सटर का कहना है कि अब तक, कंपनी के स्मार्टफोन के ग्लोबल वर्जन चीन में यूजर्स के लिए उपलब्ध OriginOS स्किन के बजाय FuntouchOS के साथ आते रहे हैं।

इससे पहले फोन को SIRIM और TUV वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2511 के साथ देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह मौजूदा Vivo V50 मॉडल की तुलना में अपग्रेड के साथ आ सकता है।

Vivo V60 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Vivo V60 के बाकी स्पेसिफिकेशन Vivo S30 की तरह बताए गए हैं। यहां बता दें कि, Vivo S30 में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो कि 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करती है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYT700V 1/1.56-इंच सेंसर, 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। जबकि, सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

यह 12GB तक रैम और स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस है। हैंडसेट में 512GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट है।

Created On :   17 July 2025 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story