- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo X300 भारत में 2 दिसंबर को होगा...
आगामी हैंडसेट: Vivo X300 भारत में 2 दिसंबर को होगा लॉन्च, टेलीकन्वर्टर किट की कीमतें हुई लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) अगले महीने अपनी नई हैंडसेट सीरीज एक्स 300 (Vivo X300 Series) भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसे 2 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की पुष्टि की है। इस लाइनअप में कुल मॉडल वीवो एक्स 300 (Vivo X300) और वीवो एक्स 300 प्रो (Vivo X300 Pro) शामिल होंगे। लॉन्च से पहले एक टिप्सटर ने एक मॉडल की कीमत का खुलासा होने का दावा किया गया है। इसके अलावा टिप्सटर ने टेलीकन्वर्टर किट की भारत में कीमत का भी खुलासा किया है, जिसे प्रो वेरिएंट के साथ अलग से खरीदा जा सकता है।
Vivo X300 की भारत में कीमत लीक
टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में बेस मॉडल की कीमत का खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि Vivo X300 की बॉक्स कीमत (अधिकतम रिटेल प्राइज पर) 2,999 रुपए होगी। 16GB रैम+ 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए हो सकती है। हालांकि, लीक्स के अनुसार, सेल में इसकी कीमत इससे कम हो सकती है। 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपए हो सकती है, जबकि 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट 80,999 रुपए में उपलब्ध हो सकता है।
यह भी पढ़े -Poco Pad M1 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिप और 12000mAh बैटरी
Vivo X300 के टेलीकन्वर्टर किट की कीमत
टिपस्टर का कहना है कि, इस सीरीज के लिए टेलीकन्वर्टर किट या टेलीफोटो एक्सटेंडर किट की कीमत 20,999 रुपए हो सकती है। इस किट में Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर लेंस दिए गए हैं जो क्लिक की गई किसी भी तस्वीर का ऑप्टिकल जूम बढ़ा देते हैं। यह इंस्टेंट लेंस रिकग्निशन के लिए NFC सपोर्ट के साथ आता है और स्मार्टफोन के कैमरा ऐप में टेलीकन्वर्टर मोड का इस्तेमाल करके इसे अपने आप एक्टिवेट किया जा सकता है।
इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में, टिप्स्टर ने Vivo X300 के इंडिया- स्पेफिक कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन समिट रेड कलर में आ सकता है, लेकिन इसके लुक के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की। बता दें कि, फोन का ग्लोबल वर्जन मिस्ट ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। वहीं, प्रीमियम X300 प्रो मॉडल ड्यून ब्राउन और फैंटम ब्लैक ऑप्शन में आया था।
Created On :   17 Nov 2025 1:46 PM IST














