न्यू हैंडसेट: Vivo Y19s 5G भारत में 6000mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y19s 5G भारत में 6000mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में अपना नया किफायती हैंडसेट वाय19एस 5जी (Y19s 5G) को लॉन्च कर दिया है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है। इसमें पावर बैक​अप के लिए 6,000mAh बैटरी दी गई है। यह हैंडसेट 6nm प्रोसेस पर आधारित मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ आता है। इसके रियर में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है।

Vivo Y19s 5G को Vivo India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि यह फोन देश में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट को मैजेस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह हैंडसेट 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...

Vivo Y19s 5G की संभावित कीमत

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y19s 5G के 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए होगी। वहीं, 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए, जबकि 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए होगी।

Vivo Y19s 5G के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 70 प्रतिशत NTSC कलर गैमट, 260ppi पिक्सल डेंसिटी और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/2.2) और 0.8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा (f/3.0) है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा है।

रियर कैमरा नाइट, पोर्ट्रेट, लाइव फोटो, स्लो-मो और टाइम-लैप्स मोड जैसे कई फीचर्स सपोर्ट करता है। यह फोन Android 15-आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर हैं, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड प्रदान करते हैं।

Vivo Y19s 5G में 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक eMMC5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है।

Created On :   3 Nov 2025 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story