- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi Pad 7 Ultra चीन में XRING 01...
शाओमी टैबलेट: Xiaomi Pad 7 Ultra चीन में XRING 01 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

- इस टैबलेट में 14-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है
- डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले आठ स्पीकर हैं
- इसमें 12,000mAh की बैटरी दी गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने घरेलू बाजार में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम पैड 7 अल्ट्रा (Pad 7 Ultra) है, जिसमें Xiaomi का इन-हाउस 3nm XRING 01 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट में 14-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, साथही Dolby Atmos सपोर्ट वाले आठ स्पीकर दिए गए हैं। इसे पावर देने के लिए 12,000mAh की बैटरी दी गई है। नया टैबलेट चीन में ब्लैक और मिस्टी ग्रे पर्पल कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Xiaomi Pad 7 Ultra की कीमत
इस टैबलेट को चीन में CNY 5,699 (लगभग 67,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके बेस वेरिएंट 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। वहीं इसके 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 71,000 रुपए) और 16GB रैम+ 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,799 (लगभग 80,000 रुपए) है। टैबलेट का एक सॉफ्ट लाइट एडिशन भी लॉन्च किया गया है, जिसमें समान कॉन्फिगरेशन के लिए कीमत क्रमश: CNY 6,599 (लगभग 80,000 रुपए) और CNY 7,399 (लगभग 87,000 रुपए) रखी गई है।
Xiaomi Pad 7 Ultra के स्पेसिफिकेशन
नए टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 14-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 3.2K (2,136x3,200 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 275ppi पिक्सल डेनसिटी है। डिस्प्ले में 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है।
Xiaomi Pad 7 Ultra के रियर में 50-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है और इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए 16GB LPDDR5T रैम के साथ कंपनी का इन-हाउस 3nm XRING 01 चिपसेट दिया गया है।
टैबलेट में 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज है। इसे पावर देने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12,000mAh की बैटरी दी गई है। दावा किया जाता है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 16.9 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देती है। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आठ स्पीकर मिलते हैं।
इसे फ्लोटिंग कीबोर्ड और स्टाइलस के साथ जोड़ा जा सकता है, जो कि अलग से बेचा जाता है। यह मैग्नेटिक कीबोर्ड मैग्नीशियम एलॉय मटीरियल से बना है और स्टाइलस 8,192 प्रेशर लेवल प्रदान करता है। Xiaomi Pad 7 Ultra में उपलब्ध कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4 और USB 3.2 Gen 2 पोर्ट शामिल हैं। इसमें AI-एन्हांस्ड फीचर भी दिया गया है।
Created On :   23 May 2025 6:20 PM IST