होम स्क्रीन: Xiaomi Smart Home Screen Max 27 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 9700mAh बैटरी के सा​थ लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

Xiaomi Smart Home Screen Max 27 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 9700mAh बैटरी के सा​थ लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां
  • डिस्प्ले में लैंडस्केप और पोर्ट्रेट दोनों तरह के व्यूइंग ऑप्शन हैं
  • यह सुपर जिओ एआई वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है
  • यह 13 घंटे तक की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ प्रदान करता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने घरेलू बाजार में अपनी स्मार्ट होम स्क्रीन मैक्स 27 (Xiaomi Smart Home Screen Max 27) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार, यह एक मूवेबल होम एंटरटेनमेंट स्क्रीन है जिसका इस्तेमाल कंटेंट देखने या लिंक्ड स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। डिस्प्ले में लैंडस्केप और पोर्ट्रेट दोनों तरह के व्यूइंग विकल्प हैं। यह सुपर जिओ एआई वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है और Xiaomi के हाइपरओएस पर चलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Xiaomi Smart Home Screen Max 27 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी की इस स्मार्ट होम स्क्रीन को चीन में CNY 3,999 (लगभग 48,700 रुपए) रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फिलहाल देश में Xiaomi Youpin ई-स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 21 अगस्त से शुरू होगी।

Xiaomi Smart Home Screen Max 27 के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्ट होम स्क्रीन में 27 इंच का एंटी-ग्लेयर टच डिस्प्ले मिलता है, जो कि 1,920x1,080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करता हैं इसमें रोटेबल, हाइट- एडजस्टेबल स्टैंड और आसानी से घूमने के लिए नीचे की तरफ पांच हिडन व्हील हैं। डिस्प्ले लैंडस्केप और पोर्ट्रेट दोनों तरह के व्यूइंग ऑप्शन को सपोर्ट करता है। इसे 20 सेमी ऊपर, 20 डिग्री ऊपर, 25 डिग्री नीचे और किसी भी दिशा में 90 डिग्री घुमाया जा सकता है।

यह डिवाइस Xiaomi के HyperOS पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसे 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह म्यूजिक प्लेबैक, कराओके, फिटनेस और वीडियो स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है।

Xiaomi के Mijia कराओके माइक्रोफोन के साथ, यह रियल-टाइम लिरिक्स के साथ एक बड़े स्क्रीन वाले ज्यूकबॉक्स की तरह काम कर सकता है। यह iQIYI, Tencent Video और Youku का कंटेंट भी प्रदान करता है, और इसे PC, स्मार्टफोन या Nintendo Switch जैसे कंसोल के लिए एक अतिरिक्त डिस्प्ले के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्ट डिस्प्ले में 5-मेगापिक्सल वेबकैम कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 9,700mAh की बैटरी दी गई है। इसके स्टैंडबाय पर 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। Xiaomi का कहना है कि यह लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ नौ घंटे तक की यूसेज प्रदान करता है। यह एक बार चार्ज करने पर 52 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक भी सपोर्ट करता है।

Created On :   19 Aug 2025 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story