US-Iran Tension: 'ईरान अपना अगला कदम सोच-समझकर उठाए, नहीं तो...' अमेरिकी रक्षा मंत्री ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को लेकर दी चेतावनी

ईरान अपना अगला कदम सोच-समझकर उठाए, नहीं तो... अमेरिकी रक्षा मंत्री ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर दी चेतावनी
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि अगर ईरान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को रोकने का प्रयास करेगा तो उसे अमेरिकी सेना का सामना करना पड़ेगा।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने तेहरान को खुली चेतावनी दी है। हेगसेथ का कहना है कि अगर ईरान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को रोकने का प्रयास करेगा तो उसे अमेरिकी सेना का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह बयान उस संबंध में दिया है, जब अमेरिकी नौसेना जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात है और वह व्यापारिक जहाजों को रोकने का काम कर रही है।

अमेरिका का प्रोजेक्ट फ्रीडम?

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर कहा कि यह एक नौसेनिक मिशन है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में शुरू किया गया था। जिसका मकसद दुनिया के सबसे व्यस्त तेल मार्गों से जहाजों को सुरक्षित रास्ता प्रदान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन सीमित है। जिसमें अमेरिकी सेना को ईरान के हवाई क्षेत्र या समुद्री सीमा में घुसने की इजाजत नहीं है।

होर्मुज के कंट्रोल पर क्या कहा?

पीट हेगसेथ ने बताया, "हम लड़ाई नहीं चाहते। ईरान कहता है कि वह इस स्ट्रेट को नियंत्रित करता है, लेकिन ऐसा नहीं है।" इसके साथ ही उन्होंने ईरान को इस कदम के लिए मुख्य आक्रामक पक्ष बताया है। उनका कहना है कि यह मिशन पूरी तरह से रक्षात्मक और सीमित अवधि के लिए हैं। जिसका मुख्य उद्धेश आक्रामकता झेल रहे निर्दोष व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करना है। इस मिशन के तहत अब तक दो अमेरिकी जहाज सुरक्षित निकल गए हैं। लेकिन कुछ जहाजों को ईरान के बंदरगाहों पर लगे प्रतिबंधों की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।

सीजफायर पर दी प्रतिक्रिया

हेगसेथ ने स्पष्ट करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन की मदद से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्षविराम को खत्म नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "सीजफायर खत्म नहीं हुआ है, यह एक अलग और स्वतंत्र मिशन है।" हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना अगला कदम सोच-समझकर उठाए, नहीं तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Created On :   5 May 2026 10:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story