US-Israel Military Deal: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमरिका और इजरायल के बीच होने वाली है सैन्य बड़ी डील, कितनी बढ़ेगी ताकत

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल ने अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए अमेरिका से F-35I और F-15IA लड़ाकू विमान के दो और स्क्वाड्रन खरीदने वाला है। इस डील के लिए दोनों देशों की सहमति बन गई है। इसकी पुष्टि इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने की है। इस डील को अंतिम रूप देने के लिए एक डिफेंस डील कमेटी को मंजूरी मिल गई है, जो इस हफ्ते के आखिरी में फाइनल होगी। इस कमेटी में सीनियर मंत्रियों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े -ईरान 'इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी' में जहां हुई थी बमबारी वहां बनेगा ‘वॉर म्यूजियम’
मंत्रालय का कहना है कि इस डील के तहत लॉकहीड मार्टिस से चौथा F-35I स्क्वाड्रन और बोइंग से दूसरा F-15IA स्क्वाड्रन खरीदने का काम किया जाएगा। इस सौदें की कीमत अरबों में बताई जा रही है।
डील को लेकर मंत्रालय ने क्या कहा?
अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में मंत्रालय के हवाले से लिखा कि इस डील की वजह से उनकी सेना के विकास को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखेगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय खतरों का सामना करने में आसानी होगी। रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक अमीर बाराम ने अमेरिका स्थित मंत्रालय को इस मिशल के लिए निर्देश दिए है कि वे आने वाले दिनों में अमेरिकी सरकार और सैन्य समकक्षों के साथ डील को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करे।
ये विमान इजरायल वायुसेना के बेड़े में होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि आने वाले सालों में इजरायली वायुसेना के F-35I बेड़े की संख्या बढ़कर 100 तक हो जाएगी। वहीं, F-15IA की 50 तक हो जाएगी। अभी F-35I की संख्या 48 है। साल 2023 में 25 और F-35 विमानों के ऑर्डर दिए थे। जिनकी डिलीवरी 2028 तक होने की उम्मीद है। वहीं साल 2024 में 25 F-15IA विमानों के ऑर्डर दिए थे, जिनकी डिलीवरी 2031 के शुरुआत में होने की संभावना जताई जा रही है।
इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज का कहना है कि ईरान के साथ हाल ही में हुए युद्ध में एक बार फिर इजरायली वायुसेना की शक्ति और सुरक्षा की निर्णायक भूमिका को प्रदर्शित किया है।
Created On :   3 May 2026 10:57 PM IST













