दक्षिण लेबनान में इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने कई इलाकों को खाली करने का दिया आदेश

दक्षिण लेबनान में इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने कई इलाकों को खाली करने का दिया आदेश
इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आई़डीएफ) ने दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में कई स्थानों पर गोले बरसाए। इससे पहले इजरायल ने 12 कस्बों और गांवों के निवासियों को चेतावनी जारी कर संभावित हमलों के मद्देनजर अपने घर खाली करने को कहा था।

बेरूत, 3 मई (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आई़डीएफ) ने दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में कई स्थानों पर गोले बरसाए। इससे पहले इजरायल ने 12 कस्बों और गांवों के निवासियों को चेतावनी जारी कर संभावित हमलों के मद्देनजर अपने घर खाली करने को कहा था।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए (नेशनल न्यूज एजेंसी) ने बताया कि इजरायली तोपों ने टायर जिले के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाया। हमलों में फ्रून और घंदूरियेह नगरपालिकाओं के साथ-साथ अल-मंसूरी, कलाइला और माजदल जौन की पहाड़ियों के बाहरी क्षेत्र शामिल हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलाबारी के कारण इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले इजरायली सेना ने चेतावनी जारी करते हुए दक्षिणी लेबनान के 12 इलाकों में हमले की जानकारी दी थी और निवासियों को तुरंत वहां से हटने को कहा था। इसे संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। आदेशानुसार लोगों से कहा गया कि वे अपने घरों से करीब 1,000 मीटर दूर खुले इलाकों में शिफ्ट हो जाएं। दावा किया गया कि कार्रवाई हिज्बुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन का हिस्सा है।

यह घटनाक्रम क्षेत्र में पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा सकता है। अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल और लेबनान के बीच जो सीजफायर हुआ था, वह अप्रैल के बीच में लागू हुआ था। अब इसे मई के बीच तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान भी हमले कम नहीं हुए हैं। रुक-रुक कर जमीनी कार्रवाई जारी है।

दक्षिण में, इजरायल के पास अपनी हमलावर सेना के पांच डिवीजन मौजूद हैं। वह बड़े पैमाने पर बमबारी कर रहा है और घरों को ध्वस्त कर रहा है। आईडीएफ ने रविवार को जिन कस्बों-गांवों को खाली कराने की बात की थी उनमें से तीन ऐसे थे जिन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 12:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story