सद्भाव यात्रा नीतीश के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ पटना से रवाना हुए निशांत

सद्भाव यात्रा  नीतीश के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ पटना से रवाना हुए निशांत
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू के नेता निशांत कुमार रविवार को अपनी सद्भाव यात्रा के लिए पटना से चंपारण के लिए रवाना हुए। उन्होंने पटना से निकलने के पहले पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद भी लिया।

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू के नेता निशांत कुमार रविवार को अपनी सद्भाव यात्रा के लिए पटना से चंपारण के लिए रवाना हुए। उन्होंने पटना से निकलने के पहले पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद भी लिया।

जदयू कार्यालय से निशांत के निकलने के पूर्व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जदयू कार्यालय पहुंचे थे। इस क्रम में कार्यकर्ता निशांत के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। यात्रा शुरू होने से पहले निशांत कुमार ने कहा कि यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा है। गांधीजी ने चंपारण से सत्याग्रह शुरू किया था। मैं भी उसी भूमि से अपनी यात्रा शुरू कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी यात्रा का नाम सद्भाव यात्रा रखा है, इसका यही मतलब है कि सबको साथ लेकर चलना है। इस यात्रा के क्रम में कार्यकर्ताओं और लोगों से संवाद कर उनकी सेवा करूंगा। पिताजी के कार्य जन-जन तक पहुंचाऊंगा, समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि पिताजी के अधूरे जो कार्य बचे हैं, उन्हें पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि पिताजी से आशीर्वाद मिला है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार की यात्रा शुरू होगी। उन्हें जदयू के सर्वमान्य नेता के रूप में मान्यता मिल चुकी है। नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदली है। निशांत के हाथ में पार्टी का नेतृत्व भी सौंप दिया गया है और बिहार की तकदीर भी सौंप दी गयी है। निशांत की यह यात्रा चरणबद्ध रूप से प्रदेश के प्रत्येक जिले में पहुंचेगी।

इस दौरान निशांत कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, सुशासन, और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा प्रत्येक जिले में पंचायत स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। जदयू नेताओं का दावा है कि निशांत कुमार की इस यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बिहार की आम जनता में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस यात्रा के दौरान वे कार्यकर्ता की तरह ‘वन-टू-वन’ संवाद करेंगे।

इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और कई वरिष्ठ नेता व स्थानीय विधायक शामिल रहेंगे। जदयू का मानना है कि बिना किसी पद के निशांत का मैदान में उतरना पार्टी को और अधिक मजबूती और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 1:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story