New Route Planning at Sea: समुद्र में सऊदी अरब, यूएई और तुर्की का रास्ता होगा आसान, होर्मुज स्ट्रेट को छोड़कर बना रहे ये प्लानिंग

समुद्र में सऊदी अरब, यूएई और तुर्की का रास्ता होगा आसान, होर्मुज स्ट्रेट को छोड़कर बना रहे ये प्लानिंग
समुद्र में बिना रूकावट के निकलने के लिए सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और तुर्की मिलकर वैकल्पिक रास्ते की तलाश कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान तनाव के बीच दुनिया के लिए सबसे अहम समुद्री जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी है। यह ईरान और अमेरिका ने कर रखी है। समुद्र में बिना रूकावट के निकलने के लिए सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और तुर्की मिलकर वैकल्पिक रास्ते की तलाश कर रहे हैं, ताकि ऊर्जा क्षेत्र में गहराएं संकट को कम किया जाएं। बताते चलें कि इसी मार्ग से दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल अपने-अपने देश पहुंचता है।

तीन देशों का प्रोजेक्ट

साउथ चाइना मॉर्निंग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन तीनों देशों की सरकारें जमीनी रेल लिंक, समुद्री कॉरिडोर और पाइपलाइन प्रोजेक्टस पर काम कर रही है। जिसका मकसद हॉर्मुज और रेड सी यानी लाल सागर से होकर गुजरने वाले रास्तों पर अपनी निर्भरता को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

हॉर्मुज में नाकेबंदी

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी, 2026 को ईरान पर हमला किया था। इस संयुक्त कार्रवाई के बाद ईरान ने होर्मुज को बंद कर दिया था। हालांकि, बीच में इसे कुछ दिन के लिए खोल दिया था, लेकिन यहां पर अमेरिकी सेना ने नाकेबंदी कर दी थी। इसके बाद फिर से तेहरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया। इसके बंद हो जाने से दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहराया हुआ है, इससे महंगाई के बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

प्रोजेक्ट पर एक्सपर्ट्स की राय

इस खबर के सामने आने के बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाड़ी इलाके में कमजोर बुनियादी ढांचे पर निर्भरता को कम करने के लिए बदलाव किया जा रहा है। इस रास्ते से फारसी की खाड़ी के बाहर स्थित यूएई और ओमान बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही होगी। यह रास्ता सऊदी अरब होते हुए जॉर्डन निकलेगा। जब माल यहां पर पहुंच जाएगा तो इसके बाद इसे मिस्त्र के स्वेज नहर या सीरियाई बंदरगाहों के रास्ते से भूमध्य सागर तक पहुंचाया जाएगा।

पहले से यह सर्विस है शुरू

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से पहले भी कुछ लिंक चालू है। यूएई पोर्ट्स को सऊदी अरब के बंदरगाहों से जोड़ने वाली समुद्री जमीनी कॉरिडोर और जॉर्डन की रेल सर्विस चालू है। इसके अलावा सऊदी ने अपने नियोम बंदरगाह से एक माल ढुलाई की सेवा भी शुरू की है। ये सभी स्वेज नहर खाड़ी देशों और इराक से जोड़ने का काम करती है।

Created On :   3 May 2026 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story