अमेरिका में लॉस एंजिल्स मेयर पद पर चुनाव: कौन हैं लॉस एंजिल्स से मेयर का चुनाव लड़ने वाली नित्या रमन? न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी की पॉपुलारिटी को दे रहीं टक्कर

कौन हैं लॉस एंजिल्स से मेयर का चुनाव लड़ने वाली नित्या रमन? न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी की पॉपुलारिटी को दे रहीं टक्कर
अमेरिका में लॉस एंजिल्स के मेयर पद पर 2 जून को चुनाव होने है। इसे लेकर रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में लॉस एंजिल्स के मेयर पद पर 2 जून को चुनाव होने है। इसे लेकर रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस चुनाव में भारतीय मूल की नित्य रमन की दावेदारी चर्चां में हैं। बता दें, वर्तमान में लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बास हैं। हालांकि, इस बार के चुनाव को लेकर हुए सर्वे में नित्या की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि नित्य की तुलना अगला ममदानी से हो रही है। मालूम हो कि, कुछ समय पहले न्यूयॉर्क में भारतवंशी जोहरान ममदानी ने मेयर पद के चुनाव में जीत दर्ज की थी।

इससे पहले 30 अप्रैल को लॉस एंजिल्स में मेयर पद के पॉलीमार्केट सर्वे में नित्या रमन के दावेदारी की 60 प्रतिशत संभावना जताई गई थी। लेकिन, चुनाव में उनकी एंट्री काफी देर फरवरी में हुई है। लेकिन, नित्या की लोकप्रियता बाकी दावेदारों की तुलना में कई ज्यादा बढ़ गई है।

कौन हैं नित्या रमन

बता दें, केरलम के तमिल परिवार में 28 जुलाई, 1981 को नित्या रमन का जन्म हुआ था। उन्होंने शरुआती 6 साल भारत में बिताए। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई। उनका परिवार लुइसियाना में सेटल हो गया। इसके बाद 22 साल की उम्र में नित्या अमेरिका की नागरिक बन गईं। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अर्बन प्लानिंग में मास्टर्स की पढ़ाई की। इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल थ्योरी की पढ़ाई की। उन्होंने शहरी नीति तथा सामाजिक सक्रियता के क्षेत्र में अपना करियर बनाया।

बता दें, फिलहाल नित्या रमन लॉस एंजिल्स के डिस्ट्रिक्ट 4 का प्रतिनिधित्व सिटी काउंसिल सदस्य के तौर पर करती हैं। साल 2020 में उन्होंने यह पद संभाला था। नित्या ने पॉलिटिक्स में कदम रखने से पहले सेलाह नेबरहुड होमलेस कॉलिशन की को-फाउंडर रही थी। इस दौरान उन्होंने बड़े स्तर पर बेघल लोगों से जुड़े मुद्दों पर काम किया था।

लॉस एंजिल्स मेयर पद चुनाव की डेडलाइन खत्म होने से कुछ समय पहले नित्या रमन ने नामांकन भरा है। इससे कई लोग चौंक गए थे। बता दें, इससे पहले नित्या रमन वर्तमान मेयर कैरेन बास का समर्थन कर रही थीं।

जोहरान ममदानी से क्यों हो रही तुलना?

दरअसल, नित्या रमन को ममदानी से तुलना करने के पीछे कई कारण हैं। पहला दोनों ही भारत मूल से ताल्लुक रखते हैं। दूसरा, दोनों ही नेता एक जैसे ही मुद्दे उठा रहे हैं। तीसरा, दोनों को प्रोग्रेसिव राजनीति के उभरते नेता के रूप में माना जा रहा है। नित्या और ममदानी आम लोगों से जुड़े मुद्दें जैसे हाउसिंग, किराया नियंत्रण और सामाजिक न्याय पर फोकस कर रहे हैं। पॉलिटिक्स से पहले नित्या रमन लॉस एंजिलिस में बेघर लोगों और किरायेदारों के लिए काम करती थी। वही, न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी मजदूरों, प्रवासियों और पब्लिक सर्विसेज के हक में आवाज उठाते हैं।

Created On :   2 May 2026 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story