EU-US Tariff Dispute: ट्रंप का यूरोप को बड़ा झटका, कार-ट्रकों पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, कहा - 'ट्रेड डील का पालन नहीं कर रहा EU'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन (EU) को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने EU से आयात होने वाली कारों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 फीसदी करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि यूरोपियन यूनियन ट्रेड डील (व्यापारिक समझौते) का पालन नहीं कर रहा है, इस वजह से यह कदम उठाया गया। बढ़ा हुआ टैरिफ अगले हफ्ते से लागू हो जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस बात को ध्यान में रखते हुए कि यूरोपियन यूनियन हमारी पूरी तरह से तय ट्रेड डील का पालन नहीं कर रहा है, अगले हफ्ते मैं अमेरिका में ईयू से आने वाली कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ा दूंगा।'
यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट को लेकर UAE का बड़ा बयान, कहा- 'ईरान की एकतरफा व्यवस्था पर नहीं कर सकते भरोसा'
'तो नहीं लगेगा कोई टैक्स'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट में आगे कहा, 'टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।' ट्रंप के मुताबिक, 'अगर वे (EU) अमेरिका के प्लांट में कारें और ट्रक बनाते हैं तो उन पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।' उन्होंने कहा कि वर्तमान में अमेरिका में कई नई ऑटोमोबाइल और ट्रक फैक्ट्रियां निर्माणाधीन हैं, जिनमें 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हो रहा है।
ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि मौजूदा समय में जितना निवेश और विकास अमेरिका में हो रहा है, उतना यहां कि पब्लिक ने पहले कभी नहीं देखा होगा। इन फैक्ट्रियों के खुलने से अमेरिकी जनता को बंपर रोजगार मिलेगा।
बता दें कि पिछल साल ही ट्रंप और ईयू के बीच व्यापार समझौता हुआ था। इसी के उल्लंघन का जिक्र ट्रंप ने किया है। इस समझौते का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव को कम करना था। इसके तहत आपसी व्यापार को संतुलित करने और टैरिफ विवाद को कम करने पर सहमति जताई थी।
यह भी पढ़े -चालीस दिन की जंग में ट्रंप ने करवाया 23,700 करोड़ रुपये का नुकसान, CSIS ने अमेरिकी सैन्य के तबाह हुए हथियारों को लेकर जारी की रिपोर्ट
किसे होगा नुकसान?
ट्रंप के इस निर्णय से यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। जिनके अर्थव्यवस्था में ऑटोमोबाइल सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान है। टैरिफ बढ़ा तो अमेरिका में यूरोपीय गाड़ियां महंगी हो जाएंगी और उनकी मांग घट जाएगी। इसका असर उत्पादन और मुनाफे पर पड़ेगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि इससे नुकसान केवल यूरोपीय संघ को ही अमेरिका भी इससे अछूता नहीं रहेगा।
यूरोपीय कार महंगी होने से अमेरिका के ग्राहकों को कार की ज्यादा कीमत चुकानी होगी। साथ ही बाजार में विकल्प भी सीमित हो जाएंगे।
Created On :   2 May 2026 12:23 AM IST











