Iran-America Tension: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, सैन्य संघर्ष को जंग नहीं मानते अमेरिकी राष्ट्रपति, ईरान की परमाणु क्षमता का भी जिक्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई सैन्य कार्रवाई को वह जंग नहीं मानते। उनके अनुसार, इस कार्रवाई में ईरान की सेना को भारी नुकसान हुआ है खासकर उसकी नौसेना और वायुसेना कमजोर हो गई है। ट्रंप ने दावा किया कि अब ईरान बातचीत के लिए तैयार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान की ड्रोन और परमाणु क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है। साथ ही, उन्होंने दुनिया के कई विवाद सुलझाने में अपनी भूमिका का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान में गहराया भीषण तेल संकट, शहबाज के मंत्री बोले- ' हमारे पास एक दिन का भी स्ट्रेटजिक रिजर्व नहीं, लेकिन भारत..'
ईरान की सैन्य ताकत पर असर
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई से ईरान की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी ड्रोन बनाने की क्षमता बहुत कम हो गई है। साथ ही, उनका परमाणु कार्यक्रम भी लगभग खत्म हो चुका है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पेट्रोल पर भारत सरकार का नया प्रस्ताव, पास होने पर 85 फीसदी मिलाया जाएगा एथेनॉल, जानें वजह
भारत-पाकिस्तान तनाव पर बयान
ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में मदद की। उन्होंने टैरिफ लगाने की चेतावनी देकर हालात को संभाला।
ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर सख्त कदम उठाए हैं। उनके बंदरगाहों पर रोक लगाई गई है। इससे ईरान की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।
Created On :   1 May 2026 8:19 AM IST












