Pakistan Oil Crisis: पाकिस्तान में गहराया भीषण तेल संकट, शहबाज के मंत्री बोले- ' हमारे पास एक दिन का भी स्ट्रेटजिक रिजर्व नहीं, लेकिन भारत..'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव से दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। कई देशों में महंगाई बढ़ने से अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आ रही है। इन देशों में पाकिस्तान भी शामिल है, जो अपने इतिहास के सबसे खराब तेल संकटों में से एक का सामना कर रहा है। वहां पेट्रोल-डीजल समेत ऊर्जा के अन्य साधनों की कमी के चलते बहुत बुरे हालात बन गए हैं। इस बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार में पेट्रोलियम मंत्री अली मलिक ने ऐसा बयान दिया है जिससे पड़ोसी देश की चरमराई व्यवस्था की कलई खुल गई है।
यह भी पढ़े -वैश्विक तेल संकट के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बढ़ा रही कदम
'एक दिन का भी स्ट्रेटजिक पेट्रोल नहीं'
मंत्री अली मलिक ने कहा कि पाकिस्तान के पास एक दिन के लिए भी पेट्रोल का जमा स्टॉक नहीं है। जो कोई भी देश मुश्किल वक्त के लिए स्टोर करके रखता है। स्थानीय टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हमारे पास केवल 5-7 दिनों का कमर्शियल क्रूड ऑयल बचा है।
भारत के पास बड़ा तेल भंडार
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि हमारे पास स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व नहीं है। हमारे पास केवल कमर्शियल रिजर्व हैं। अभी की स्थिति में पाकिस्तान के पास करीब एक हफ्ते का क्रूड ऑयल है, वहीं ओएमसी के पास मौजूद रिफाइन उत्पाद केवल 3 हफ्ते तक चल सकता है। उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि हम भारत की तरह नहीं हैं, उनके पास दो से तीन महीने का रिजर्व है। वह केवल एक साइन से कहीं से भी ऑयल ले सकते हैं। बता दें कि भारत के पास स्ट्रेटजिक पेट्रोलियम रिजर्व करीब 53 लाख मीट्रिक टन (3692 लाख बैरल) है। वहीं पाकिस्तान के पास स्ट्रेटजिक पेट्रोलियम रिजर्व हैं ही नहीं, उसके पास केवल कमर्शियल ऑयल रिजर्व ही है।
Created On :   30 April 2026 6:37 PM IST












