पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका ने जर्मनी से वापस बुलाए अपने 5 हजार सैनिक, यूरोपीय सहयोगियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिया फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने जर्मनी से 5,000 सैनिक वापस बुलाने का आदेश दिया। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना वापसी के आदेश को मंजूरी दी है। इसे लेकर पेंटागन का कहना है कि अगले 6 से 12 महीनों के भीतर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच हुई तीखी बहस के बाद आया है। ईरान जंग को संभालने के तरीके और शांति वार्ता रुकने को लेकर यूएस-जर्मनी दोनों देशों के बीच काफी दूरियां बढ़ गई हैं।
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मानवता इसकी भारी कीमत चुका रही है। गुटेरेस ने अपनी एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा वेस्टर्न एशिया संकट अपने तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है और पूरी मानवता इसकी कीमत चुका रही है।गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों को संघर्ष विराम को बनाए रखने के लिए कार्रवाई से बचना चाहिए और शांतिपूर्ण, व्यापक और स्थायी समाधान की ओर बढ़ना चाहिए।
यह भी पढ़े -रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मिले अराघची, होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु मुद्दे पर हुई गहन चर्चा
अधिकारियों का कहना है कि नाटो (NATO) के भीतर भी आपसी मतभेद गहरा रहे हैं। जर्मनी सहित कुछ यूरोपीय देश ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं। रूस हर संभव मदद करने के लिए ईरान को तैयार है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने ईरानी समकक्ष से टेलीफोन बातचीत के दौरान ये बात कही।
यह भी पढ़े -ईरानी हमलों का बड़ा खुलासा! 8 देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने जंग में बुरी तरह से तबाह, सैटेलाइट तस्वीरें भी की जारी
Created On :   2 May 2026 12:36 PM IST













