अमेरिका-ईरान तनाव: 60 दिन की कानूनी समयसीमा खत्म होते ही ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध खत्म,अमेरिकी संसद में ट्रंप ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद को बताया है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध खत्म हो गया है। ट्रंप ने ईरान युद्ध की 60 दिन की कानूनी समयसीमा खत्म होने के बाद कांग्रेस में ये जानकारी दी। ट्रंप ने कड़ी बयानबाजी के बावजूद कहा कि वह कूटनीतिक समाधान को तवज्जो देते हैं। क्या हम जाकर पूरी तरह हमला कर दें और इसे हमेशा के लिए खत्म कर दें, या फिर समझौते की कोशिश करें? मैं मानवीय आधार पर पहले विकल्प के पक्ष में नहीं हूं। यदि बातचीत विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई एक विकल्प बनी रहेगी।
ट्रंप ने सांसदों को लिखे एक खत में इसका जिक्र करते हुए कहा 7 अप्रैल 2026 के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच कोई फायरिंग नहीं हुई है। पॉलिटिको के मुताबिक,उन्होंने आगे कहा 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई शत्रुता अब खत्म हो चुकी है। इस कदम को ईरान युद्ध को जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत के विवाद को शांत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
अमेरिका में 1973 में पारित 'युद्ध शक्तियाँ संकल्प' के तहत राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई की सूचना कांग्रेस को देने के बाद 60 दिनों के भीतर उसे समाप्त करना होता है, जब तक कि कांग्रेस आगे की कार्रवाई को मंजूरी न दे।
ट्रंप के मुताबिक, आंतरिक मतभेदों के कारण तेहरान की बातचीत की स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि नेता आपस में सहमत नहीं हैं और यह तक साफ नहीं है कि नेतृत्व कौन कर रहा है, जिससे वार्ता जटिल हो रही है।
उन्होंने ईरान के नेतृत्व को बिखरा हुआ बताया और कहा कि इसी वजह से सहमति नहीं बन पा रही है। ट्रंप ने कहा ईरान समझौता करना चाहता हैं, लेकिन वे पूरी तरह उलझे हुए हैं, ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी नेतृत्व काफी असंगठित है और अंदरूनी मतभेदों से घिरा हुआ है।
ट्रंप ने 1 मई को ईरान युद्ध समाप्त होने की बात सांसदों को दी जानकारी में युद्ध समाप्त होने की बात कही है, लेकिन अभी भी इसे लेकर अनिश्चितता है। ईरान के प्रस्तावों से ट्रंप नाराज है । कूटनीति और सैन्य कार्रवाई दोनों विकल्प खुले हैं। मीडियासे बातचीत करते हुए में ट्रंप कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं, इसलिए देखना होगा कि आगे क्या होता है।
आपको बता दें अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी, ट्रंप प्रशासन ने 2 मार्च को औपचारिक रूप से कांग्रेस को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद 60 दिन की समयसीमा 1 मई को बीत चुकी है।
Created On :   2 May 2026 3:10 PM IST













