अमेरिका-ईरान तनाव के बीच UAE का नया कदम?: जंग में उतरेगा UAE? ईरान समेत तीन देशों में अपने नागरिकों की यात्रा पर लगाई रोक, वापसी के दिए निर्देश

जंग में उतरेगा UAE? ईरान समेत तीन देशों में अपने नागरिकों की यात्रा पर लगाई रोक, वापसी के दिए निर्देश
पश्चिम एशिया में सीजफायर को लेकर तनाव जारी है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने नागरिकों को ईरान, इराक और लेबनान से निकने और यहां पर जाने से रोक लगा दी है।

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। पश्चिम एशिया में सीजफायर को लेकर तनाव जारी है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने नागरिकों को ईरान, इराक और लेबनान से निकने और यहां पर जाने से रोक लगा दी है। अबू धाबी की तरफ से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और स्थायी शांति पर सस्पेंस बना हुआ है। इन घटनाक्रमों से लगता है कि यूएई ईरान के खिलाफ जंग में उतर सकता है।

विदेश विभाग ने क्या कहा?

यूएई के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस आदेश की जानकारी साझा करते हुए एक बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए अपने नागरिकों के ईरान, इराक और लेबनान की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा इन देशों में पहले से मौजूद अपने लोगों के लिए एजवाइजरी भी जारी की है।

कच्चे तेल संगठन से भी बाहर

यूएई के विदेश विभाग ने एडवाइजरी में वहां मौजूद अपने लोगों से अपील की है कि ईरान, इराक और लेबनान छोड़कर तुरंत अपने देश वापस अपने देश पहुंचे। इससे पहले अपने तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक से भी बाहर होने की घोषणा कर दी थी। यह संगठन कच्चे तेल का उत्पादन और निर्यात करने वाले देशों का प्रमुख है। यूएई के इस कदम को ईरान के लिए एक झटके की तरह देखा जा रहा था। उनके ये दो बड़े निर्णयों को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या यूएई भी इस जंग में शामिल होने की योजना बना रहा है?

ईरान का दो टूक जवाब

ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सीजफायर तनाव के बीच दो टूक कह दिया कि ईरान अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को किसी कीमत पर नहीं छोड़ने वाला है। उन्होंने आगे अपने वैज्ञानिक, तकनीकी और सैन्य क्षमता को राष्ट्रीय पहचान और संप्रभुता को संपत्ति बताया है। साथ ही कहा कि अमेरिका की रणनीतियों के दबाव में नहीं झुकेगा।

Created On :  

Tags

Next Story