US-Iran Attacks: ईरानी हमलों का बड़ा खुलासा! 8 देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने जंग में बुरी तरह से तबाह, सैटेलाइट तस्वीरें भी की जारी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लगभग 40 दिन तक हमले हुए। इस दौरान तेहरान ने भी वॉशिंगटन को ताबड़तोड़ जवाब दिया है। यह खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने भी अमेरिकी के कई सैन्य ठिकानों को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच 7 अप्रैल, 2026 को अस्थायी सीजफायर समझौता हुआ था। इसके बाद एक भी हमला नहीं हुआ है। हालांकि, इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाहा के ठिकानों पर हमले किए थे।
यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट को लेकर UAE का बड़ा बयान, कहा- 'ईरान की एकतरफा व्यवस्था पर नहीं कर सकते भरोसा'
कितने ठिकानों को बनाया निशाना
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में उस जांच के हवाले से लिखा है, जिसमें अमेरिका के ठिकानों पर हमले किए हैं। इस जांच में पता चला है कि ईरानी हमलों में कम से कम 169 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। ये हमले मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। इस नुकसान में उसके कई अहम ठिकाने शामिल है। इस रिपोर्ट की वजह से अमेरिका की मौजूदगी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
8 देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को किया तबाह
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अमेरिका के 8 देशों में बने सैन्य ठिकानों को टारगेट बनाया गया था। जो बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्हें आंशिक रूप से भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरें और अमेरिका समेत खाड़ी अरब देशों के अधिकारियों के इंटरव्यू भी शामिल किए गए हैं।
इन को बनाया टारगेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुविधाएं पूरी तरह से तबाह हो गई है। जिन्हें बंद करने की जरूरत है। वहीं, इसको लेकर नेताओं का कहना है कि इन चीजों की मरम्मत करना फायदेमंद है। इससे अमेरिका रणनीतिक स्तर पर लाभ मिलता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैटैलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ईरानी सेनाओं ने मुख्य रूप से उन्नत रड़ार ठिकानों, कम्युनिकेशन के ढांचे और विमानों को टारगेट किया है।
Created On :   1 May 2026 11:08 PM IST














