Monika Kapoor: कौन हैं 23 साल पहले फरार हुई मोनिका कपूर? क्यों अमेरिका से गिरफ्तार करके भारत ला रही है सीबीआई?

कौन हैं 23 साल पहले फरार हुई मोनिका कपूर? क्यों अमेरिका से गिरफ्तार करके भारत ला रही है सीबीआई?
  • 23 साल बाद इंपोर्ट-एक्सपोर्ट धोखाधड़ी मामले की आरोपी मोनिका को किया गिरफ्तार
  • अमेरिका में मिलीं मोनिका कपूर
  • सीबीआई भारत लाने की तैयारी में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीबीआई को एक बहुत ही बड़ी सफलता मिली है। 23 साल पहले फरार हुई आरोपी मोनिका कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोनिका कपूर को वापस भारत लाए जाने का प्रोसेस शुरू हो गया है। मोनिका कपूर को को वापस लाने का प्रोसेस 9 जुलाई से ही शुरू हो गया है। बता दें, मोनिका कपूर 2002 के एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी थी।

कौन है मोनिका कपूर?

मोनिका कपूर अपने ही 'मोनिका ओवरसीस' की प्रोप्राइटर थी। मोनिका कपूर ने अपने भाईयों राजन खन्ना और राजीव खन्ना के साथ मिलकर फर्जी एक्सपोर्ट्स डॉक्यूमेंट्स बनाने शुरू कर दिए थे। उसमें शिपिंग बिल्स, इनवॉयस, बैंक सर्टिफिकेट जैसे कई और डॉक्यूमेंट्स शामिल थे। इन फर्जी कागजातों के चलते ही उन्होंने 1998 में 6 रिप्लेनिशमेंट लाइसेंसेज हासिल किए थे। इसकी मदद से 2.36 करोड़ रुपए का ड्यूटी फ्री गोल्ड मंगवाया गया था। इसके बाद लाइसेंसों को अहमदाबाद की कंपनी Deep Exports को प्रीमियम के साथ बेच दिया गया था। Deep Exports ने इनका इस्तेमाल करके गोल्ड इंपोर्ट किया था, जिससे सरकार को 1.44 करोड़ रुपए का नुकसान भी झेलना पड़ा था।

चार्जशीट कब हुई थी दाखिल?

सीबीआई की जांच के बाद 31 मार्च 2004 को मोनिका कपूर, राजन खन्ना और राजीव खन्ना के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 20 दिसंबर 2017 को राजन और राजीव खन्ना को दोषी करार दे दिया। लेकिन मोनिका कपूर की जांच और ट्रायल से दूर रही थी। उसे कोर्ट ने 13 फरवरी 2006 को प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया गया था और 2010 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया था।

मोनिका कपूर के प्रत्यर्पण की रिक्वेस्ट

सीबीआई की तरफ से अमेरिका से मोनिका कपूर के प्रत्यर्पण की रिक्वेस्ट 2010 में भेजी गई थी। बहुत ही लंबी कानूनी प्रक्रिया और अमेरिका की एजेंसियों के साथ लगातार बातचीत करने के बाद अब मोनिका सिंह को भारत लाया गया है। सीबीआई की टीम खुद ही अमेरिका गई थी और मोनिका सिंह को भारत लेकर आएगी और अदालत में पेश की जाएगी।

Created On :   9 July 2025 12:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story