Bharat Bandh: देश में ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल, बिहार में RJD ने क्यों किया चक्का जाम? तेजस्वी यादव बोले- हर मंच पर लड़ेंगे

  • आज भारत बंद
  • कई सेवाओं पर पड़ रहा है असर
  • बिहार में विपक्ष का चक्का जाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज यानि बुधवार (9 जुलाई) को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरेडी) चक्का जाम कर रही है। विपक्षी दल मतदाता सूची से कई लोगों के नाम हटाए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरा है। इस पर RJD नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम हर मंच पर लड़ेंगे फिर चाहे वह सड़क हो या सदन या न्यायालय।

हम हर मंच पर लड़ेंगे

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पूरा बिहार बंद है, चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुका है। वोटर लिस्ट से गरीब लोगों के नाम हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है, पहले ये नाम हटाए जाएंगे, फिर पेंशन, फिर राशन हटाएंगे, इसी को लेकर महागठबंधन के दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। इसके साथ ही ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का ऐलान किया है, हम उनका समर्थन करते हैं। राहुल गांधी भी इसमें उनका साथ देने आ रहे हैं। चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का प्रकोष्ठ बन गया है। चुनाव आयोग खुद कन्फ्यूज है। हम हर मंच पर लड़ेंगे, चाहे वह सड़क हो, सदन हो या न्यायालय।

'वोट बंदी लगाने के कगार पर'

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि दो मुद्दों पर चक्का जाम किया जा रहा है। इसका समर्थन वे लोग कर रहे हैं जिन्हें लगता है कि उनका वोट का अधिकार छीन लिया जाएगा। जब भी देश पर संकट आया है, राहुल गांधी ने सड़कों पर संघर्ष किया है। आज वोट बंदी लगने की कगार पर है, हम इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं और राहुल गांधी इसके लिए आ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बयान पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहकर फैसला लेने और जमीन पर रहकर फैसला लेने में फर्क होता है। अगर आपको ऐसा करना ही था तो लोकसभा चुनाव से पहले करते।

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

बैंक

बीम

डाक

कोयला खदान

हईवे

कंस्ट्रक्शन

Created On :   9 July 2025 10:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story