- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- japan backs india over doklam stand off says peaceful resolution is important
दैनिक भास्कर हिंदी: डोकलाम विवाद पर भारत को मिला जापान का साथ, चीन चिढ़ा

डिजिटल डेस्क, सिक्किम। डोकलाम विवाद पर चीन अलग-थलग पड़ता जा रहा है। अमेरिका के बाद अब जापान ने भी इस मुद्दे पर भारत का साथ दिया है। इशारो-इशारों में जापान ने चीन को आगाह करते हुए कहा कि ताकत के बल पर जमीनी यथास्थिति बदलने की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए। जापान की ओर से डोकलाम मुद्दे पर यह टिप्पणी आने के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है। चीन ने कहा है कि जापान को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, 'मैं जानती हूं कि जापान के राजदूत भारत को समर्थन देना चाहते हैं, लेकिन उन्हें तथ्यों को जांचे बिना ऐसे ही टिप्पणी करने से बचना चाहिए।'
जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'डोकलाम को लेकर पिछले करीब दो महीनों से तनातनी जारी है। हमारा मानना है कि इससे पूरे क्षेत्र की शांति प्रभावित हो सकती है, इसलिए हम इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'चीन और भूटान के बीच इस क्षेत्र को लेकर विवाद है और दोनों ही देश इसे विवादित क्षेत्र ही मानते हैं। विवादित क्षेत्रों में यह महत्वपू्र्ण हो जाता है कि इसमें शामिल किसी भी पक्ष को जमीन पर यथास्थिति बदलने के लिए एकतरफा सैन्य इस्तेमाल से बचना चाहिए और शांतिपूर्ण ढंग से विवाद सुलझाना चाहिए।'
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी साफ किया है कि भारत कूटनीतिक चैनलों के जरिये बातचीत से इस विवाद के ऐसे हल की कोशिश करता रहेगा, जो दोनों पक्ष को स्वीकार्य हो। जापान से पहले अमेरिका ने भी इशारों-इशारों में कई बार डोकलाम मुद्दे पर भारत के रूख की तारीफ की है। हालांकि उसने अभी तक खुलकर भारत का समर्थन नहीं किया है।
गौरतलब है कि डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले करीब दो महीनों से तनातनी जारी है। डोकलाम क्षेत्र सिक्किम के पास भारत-चीन-भूटान ट्राइजंक्शन पर स्थित है। यह इलाका भूटान की सीमा में पड़ता है, लेकिन चीन इसे डोंगलोंग प्रांत बताते हुए अपना दावा करता है। ताजा विवाद चीन द्वारा डोकलाम में सड़क निर्माण कार्य को भारतीय सैनिकों द्वारा रोकने से छिड़ा था। इस दौरान भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों से धक्कामुक्की भी हुई थी। तभी से डोकलाम क्षेत्र के साथ-साथ LAC पर तनाव फैला हुआ है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: डोकलाम मुद्दे पर भारत को उकसा रहा है चीन : अमेरिकी सांसद
दैनिक भास्कर हिंदी: सरहद पर चीन ने गड़ाए 80 तंबू, सैनिकों की संख्या भी बढ़ाई
दैनिक भास्कर हिंदी: डोकलाम मुद्दे पर चीन ने की नेपाल से बात, काठमांडू, पेइचिंग में भी हुईं बैठकें
दैनिक भास्कर हिंदी: डोकलाम विवाद : चीन की धमकी, 'जंग से मसला नहीं सुलझेगा,
दैनिक भास्कर हिंदी: चीन की बौखलाहट पर भारत ने दिया करारा जवाब, ''न सेना हटी है न हटेगी''
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रेसीडेंट Xi Jinping ने कहा, 'अपने हितों के साथ कोई भी समझौता नही करेगा चीन'
दैनिक भास्कर हिंदी: 'डोभाल दौरे' के बाद और भड़का चीन, 'डोकलाम पर पीछे नहीं हटे तो कश्मीर में देंगे दखल'
दैनिक भास्कर हिंदी: चीन ने नए नक्शे में भारतीय जमीन पर किया कब्जा
दैनिक भास्कर हिंदी: चीनी मीडिया ने युद्ध को बताया आम राय कहा, फैंटसी खत्म करे भारत
दैनिक भास्कर हिंदी: डोकलाम मुद्दे पर चीन की कोशिश नाकाम, अमेरिका ने दिया झटका
दैनिक भास्कर हिंदी: डोकलाम विवाद पर 'बात करने की कोई गुंजाइश ही नहीं' : चीनी मीडिया
दैनिक भास्कर हिंदी: 'डोभाल' विवाद का कारण, दिल्ली से बात करना बीजिंग का दायित्व नहीं : चीनी मीडिया
दैनिक भास्कर हिंदी: सीमा विवाद : भारतीय सेना ने डोकलाम में डाला डेरा कहा, नहीं हटेंगे पीछे
दैनिक भास्कर हिंदी: चीन से तनातनी के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान, कहा- सीमा उल्लंघन आम बात