Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की आई प्रतिक्रिया, बोले अगर इस जंग को नहीं रोका गया तो थर्ड वर्ल्ड वॉर दूर नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर इस जंग को शीघ्र अतिशीघ्र खत्म नहीं किया गया तो यह थर्ड वर्ल्ड वॉर का रूप ले सकती है। मीडिया से बातचीत करने के दौरान व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा पिछले महीने ही लगभग 25,000 लोग मारे गए थे, इसमें ज्यादा तर सैनिक मारे गए थे। इस युद्ध में हो रही मौतों पर ट्रंप ने शोक व्यक्त किया है।
रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग को तुरंत खत्म करने की बात कहते हुए कहा, "मैं इस युद्ध में हो रही मौतों को रुकते हए देखना चाहता हूं। इस युद्ध को खत्म करने के लिए हम दिन रात लगे हुए हैं। इस तरह के युद्ध होते-होते लस्ट में विश्व युद्ध का रूप ले लेते हैं। जब कोई इस तरह का युद्ध करता है तो वह लास्ट में थर्ड वर्ल्ड वॉर में फस जाता है और हम ऐसा नहीं होने देना चाहते।"
इस युद्ध से ट्रंप हैं निराश-कैरोलिन लीविट
विश्व में जितने भी युद्ध हो रहे हैं ट्रंप उसे रोकने में लगे हुए हैं। लेकिन रूस और यूक्रेन युद्ध को देखने के लिए विवश है। क्योंकि दोनों में से कोई समझौता करने को तैयार नहीं है। व्हाइट हाउस की मीडिया सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा था कि ट्रंप इस युद्ध से काफी उदास हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता कराने में वे असफल रहे हैं।
ट्रंप नियमित मीटिंगों से परेशान- कैरोलिन
कैरोलिन लीविट ने रूस और यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के रवैये से बेहद हताश हैं। वे नियमित मीटिंग से परेशान हो चुके हैं। वे चाहते हैं कि जंग पूरी तरह से खत्म हो जाए, इसके लिए ट्रंप लगातार प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप ने युद्ध को लेकर यूरोपीय नेताओं से बातचीत की है। उन्होंने एक संदेशवाहक को वहां दोनों देशों से बातचीत करने करने के लिए भेजा है।
रूस से जंग समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार जेलेंस्की पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा युद्ध खत्म करने के लिए सुरक्षा समझौते के तहत यूक्रेन की सहायता भी करेंगे। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप के शांति समझौते को अस्वीकार कर दिया है। इससे ट्रंप बहुत निराश हैं।
Created On :   12 Dec 2025 11:04 PM IST












