Hurricane in Brazil: ब्राजील में तूफान का कहर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका धड़ाम से गिरी
तूफान... नाम सुनते ही लोगों की रूह कांपने लगती है। ऐसा ही तूफान रविवार को ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में देखने को मिला है। जहां के गुआइबा शहर में स्थापित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका ढह गई। इस रेप्लिका को हावन रिटेल कंपनी के मेगास्टोर के बाहर स्थापित किया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तूफान की वजह से रेप्लिका पहले धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकती है और खाली पार्किंग के एरिया में धड़ाम से गिर जाती है। ओरिजनल स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी वॉशिंगटन में स्थापित है, जो सुरक्षित है।
Created On :   16 Dec 2025 7:39 PM IST
Next Story












