शांति वार्ता पर ईरान का बड़ा बयान!: सुप्रीम लीडर ने न्यूक्लियर मुद्दे पर दिया सख्त बयान, कहा- 'देश में रहेगा एनरीच्ड यूरेनियम' इजरायल ने इस पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

सुप्रीम लीडर ने न्यूक्लियर मुद्दे पर दिया सख्त बयान, कहा- देश में रहेगा एनरीच्ड यूरेनियम इजरायल ने इस पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच गुरुवार को एक अलग ही खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान शांति वार्ता पर इजरायल ने आपत्ति जताई है और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हमले जारी रखने की बात कही है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच गुरुवार को एक अलग ही खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान शांति वार्ता पर इजरायल ने आपत्ति जताई है और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हमले जारी रखने की बात कही है। यह बात इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप को बताई है। हालांकि, ट्रंप शांति वार्ता पर जोर देते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच ईरान के तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है।

परमाणु भंडार पर वार्ता जटिल

ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने आदेश जारी किया है कि उनके देश का इनरीच्ड यूरेनियम संवर्धन ईरान में ही रहेगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुष्टि की है। रिपोर्ट में आगे दो तेहरान के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि परमाणु भंडार पर शांति समझौतें की बातचीत पर असर पड़ सकता है और कोशिश ज्यादा जटिल हो सकती है।

शांति समझौते पर इजरायल ने क्या कहा?

रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ चलने वाली शांति वार्ता में से एक मुद्दे पर क्लियर कर दिया कि परमाणु हथियार पर किसी हालत में बातचीत नहीं होगी। वहीं, इजरायली अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया, "अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को आश्वासन दिया था कि किसी भी शांति समझौते में ईरान के ज्यादातर इनरीच्ड यूरेनियम भंडार को देश से हटाना शामिल होगा।"

ईरान पर लगे ये आरोप

अमेरिका, इजरायल और कई पश्चिमी देश लंबे समय से ईरान पर परमाणु हथियार रखने के आरोप लगा रहे हैं। इस मुद्दे पर चर्चा तब तेज हो गई, जब तेहरान ने अपने यूरेनियम को 60 फीसदी तक बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, जब कोई देश अपने एनरीच्ड यूरेनियम को 60 प्रतिशत बढ़ाता है तो वह देश परमाणु हथियार बनाने के करीब होता है। वहीं, ईरान लगातार यह कहता आ रहा है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा है।

Created On :   21 May 2026 7:56 PM IST

Tags

Next Story