चीन में पुतिन-शी की मुलाकात: रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक के दौरान मिडिल ईस्ट के मुद्दे पर गरजे शी जिनपिंग, होर्मुज स्ट्रेट पर हो सकता है बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जहां पर उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई। इसके बाद शी ने अमेरिका और ईरान को तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में हालात बेहद गंभीर मोड़ में पहुंच चुके हैं। इसे कम करने के लिए युद्ध की जगह अब बातचीत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
यह भी पढ़े -कांग्रेस ने कहा - ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिए विनाशकारी, चीन को लेकर मोदी सरकार का रुख नरम
बैठक में शी ने मिडिल ईस्ट पर क्या कहा?
रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक के दौरान शी ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र और पूरे मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो ऊर्जा सप्लाई, व्यापार और वैश्विक मार्केट पर बड़ा असर पड़ सकता है।
होर्मुज को खोलने की अपील
चीन और रूस की यह मीटिंग ऐसे समय पर हो रही है, जब ईरान और अमेरिका सीजफायर को लेकर तनाव बढ़ रहा है। चीन और रूस के ईरान के साथ करीबी संबंध है। इसी वजह से यह मुलाकात अहम मानी जा रही है और दुनिया की नजरें इसी पर टिकी हुई है। यह भी माना जा रहा है कि चीन और रूस ईरान को सबसे अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की अपील कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -चीन की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति, पुतिन और शी मिडिल ईस्ट समेत कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
यह रास्ता दुनिय में सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि अधिकांश तेल इसी मार्ग से होकर अपने-अपने देश पहुंचता है। फिलहाल इसे अमेरिका और ईरान ने बंद किया हुआ है। इससे ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ा है।
बिना नाम लिए ट्रंप पर साधा निशाना
इस बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति ने बिना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए उनकी नीतियों पर हमला किया है। वो कहते हैं कि दुनिया में एकतरफा निर्णय और दबाव की राजनीति फिर से बढ़ने लगी है। इससे विश्विस स्थिरता प्रभावित हो रही है। शी आगे कहते हैं कि दुनिया को टकराव की नहीं, बल्कि सहयोग की जरूरत है।
Created On :   20 May 2026 8:41 PM IST













